रामपुर बरकोनिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता – चोरी के वांछित 6 अभियुक्त माल-मसरूका सहित गिरफ्तार

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी सोनभद्र-पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी के निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी सदर, राज सोनकर के पर्यवेक्षण में थाना रामपुर बरकोनिया पुलिस द्वारा आज दिनांक 04.09.2025 को चोरी से सम्बन्धित प्रकरण में वांछित 06 नफर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का माल बरामद किया गया।

थाना रामपुर बरकोनिया पर पंजीकृत मु0अ0सं0– 72/25, धारा 305(A), 317(2) बीएनएस 23 से सम्बन्धित चोरी के वांछित अभियुक्तों की तलाश में ग्राम दुपटिया तिराहे पर पुलिस टीम मौजूद थी, तभी मुखबिर खास की सूचना पर वनसत्ती, ग्राम नीबिया टाड़ मार्ग पर घेराबंदी कर निम्न अभियुक्तों को माल-मसरूका सहित गिरफ्तार किया गया: अजय जायसवाल पुत्र अवेधश जायसवाल निवासी ग्राम लोकवा खाड़ी, थाना कोन, जनपद सोनभद्र उम्र: 21 वर्ष, दीपांशु कुमार पुत्र मनोज कुमार हरिजन निवासी ग्राम सरायगोपाल भदरी मलाक हरहर, थाना फाफामऊ, जनपद प्रयागराज उम्र: 20 वर्ष , प्रकाश सोनकर पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम अकडहवा पोखरा, बढ़ौली चौराहा, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र उम्र: 20 वर्ष, रत्नेश चौबे पुत्र रविन्द्र चौबे निवासी कान्वेंट स्कूल, अकडहवा, बढ़ौली चौराहा, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र उम्र: 20 वर्ष, विजय सोनकर पुत्र बबलू सोनकर निवासी अकडहवा पोखरा, बढ़ौली चौराहा, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र उम्र: 19 वर्ष,. शम्भू सोनकर पुत्र स्व. रामविलास सोनकर निवासी अकडहवा पोखरा, बढ़ौली चौराहा, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र उम्र: 20 वर्ष अभियुक्तगण द्वारा पूर्व में भी कई चोरी की घटनाएं की गई थीं, जिनकी शिकायत ग्रामीणों द्वारा स्थानीय पुलिस से नहीं की गई थी, जिससे इनका हौसला बढ़ता गया। अभियुक्तगण के विरुद्ध विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रॉबर्ट्सगंज सोनभद्र भेजा गया है।

प्रखर समाजवादी नेता लोकबंधु राजनारायण जी की जयंती मनाई गई

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *