लखनऊ से हेरोइन की तस्करी, सोनभद्र में सप्लाई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़,
6 शातिर हेरोइन तस्कर गिरफ्तार, कुल कीमत लगभग 2 करोड़ 75 लाख रुपये,

मीडिया हाउस सोनभद्र-पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों तथा विशेष रूप से मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध कारोबार की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन शुद्धि” के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल, अपर पुलिस अधीक्षत (मुख्यालय) अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्र के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक थाना चोपन गोपाल गुप्ता, प्रभारी एसओजी नागेश कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना चोपन पुलिस, चौकी डाला पुलिस एवं एसओजी सोनभद्र की संयुक्त टीम को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशानुसार चलाए जा रहे “ऑपरेशन शुद्धि” अभियान के तहत कई दिनों से पतारसी एवं सुरागरसी में लगी एसओजी टीम, थाना चोपन एवं चौकी डाला पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 17.08.2026 को बसकटवा रेलवे ब्रिज के पास संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर खास द्वारा सूचना दी गई कि रॉबर्ट्सगंज की ओर से दो वाहनों में कुछ हेरोइन तस्कर अवैध मादक पदार्थ लेकर आ रहे हैं।
सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्परता से वाहनों की चेकिंग प्रारंभ की गई। कुछ समय बाद रॉबर्ट्सगंज की ओर से एक क्रेटा वाहन संख्या UP65DJ3354 के पीछे थार वाहन संख्या UP16CJ4450 आता दिखाई दिया। पुलिस टीम द्वारा दोनों वाहनों को घेराबंदी कर रोक लिया गया। वाहनों में सवार व्यक्तियों से पूछताछ एवं नियमानुसार तलाशी की कार्रवाई की गई।
तलाशी के दौरान थार वाहन से 696 ग्राम तथा क्रेटा वाहन से 508 ग्राम, कुल 01 किलो 204 ग्राम अवैध हेरोइन, 06 मोबाइल फोन तथा 1,550 रुपये नगद बरामद कर समय लगभग 04.00 बजें 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा दोनों वाहनों के वैध अभिलेख प्रस्तुत न किए जाने पर उन्हें धारा 207 एमबी एक्ट के तहत सीज किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना चोपन पर मु0अ0सं0-319/2026 धारा 8/21/27A/29/60 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि वे लोग आपस में पैसा लगाकर लखनऊ से हेरोइन खरीदकर सोनभद्र के विभिन्न क्षेत्रों में फुटकर बिक्री करवाते हैं तथा बिक्री से प्राप्त धनराशि को आपस में बांट लेते हैं।
पूछताछ में यह भी प्रकाश में आया कि बरामद हेरोइन को अनपरा एवं ओबरा क्षेत्र में फुटकर रूप से बेचवाने की योजना थी। अभियुक्तों द्वारा हेरोइन की तस्करी में अन्य व्यक्तियों के संलिप्त होने की भी जानकारी दी गई है, जिसके संबंध में पुलिस द्वारा गहनता से जांच एवं आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुछताछ में प्रकाश में आये एक नफर अभियुक्त दीपक साहू पुत्र मूंगा लाल साहू निवासी पूर्वी परासी वार्ड नंबर18 थाना अनपरा जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 30 वर्ष को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। जो अनपरा क्षेत्र में फुटकर में हेरोइन बेचता था।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण—
1. आयुष जायसवाल पुत्र महेश गुप्ता, उम्र करीब 27 वर्ष, निवासी नियर पीएनबी डाला बाजार, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र।
2. धर्मवीर पुत्र देवनाथ चन्द्रवंशी, उम्र करीब 27 वर्ष, निवासी डाला चढ़ाई, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र।
3. सुधीर कुमार उर्फ छोटू पुत्र देवनाथ चन्द्रवंशी, उम्र करीब 35 वर्ष, निवासी डाला चढ़ाई, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र।
4. सूरज उर्फ अभिषेक पुत्र सुरेश कुमार चन्द्रवंशी, उम्र करीब 26 वर्ष, निवासी डाला चढ़ाई, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र।
5. जितेन्द्र कुमार पुत्र रामदास गौड़, उम्र करीब 24 वर्ष, निवासी चूड़ी गली डाला, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र।
6. दीपक साहू पुत्र मूंगा लाल साहू निवासी पूर्वी परासी वार्ड नंबर 18 थाना अनपरा जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 30 वर्ष (अनपरा क्षेत्र में फुटकर में हेरोइन बेचता था)
बरामदगी का विवरण—
• 01 किलो 204 ग्राम अवैध हेरोइन (अनुमानित कीमत ₹2 करोड़ 40 लाख 80 हजार)।
• 06 अदद मोबाइल फोन।
• 1,550 रुपये नगद।
• थार वाहन संख्या UP-16-CJ-4450(अनुमानित कीमत ₹16लाख)।
• क्रेटा वाहन संख्या UP-65-DJ-3354(अनुमानित कीमत ₹18लाख)।
कुल कीमत लगभग 2 करोड़ 75 लाख रुपये-
आपराधिक इतिहास का विवरण—
अभियुक्त सुधीर कुमार उर्फ छोटू-
1. मु0अ0सं0- 237/2017 धारा 8/21एनडीपीएस एक्ट थाना चोपन जनपद सोनभद्र।
2. मु0अ0सं0-75/2018 धारा 8/21एनडीपीएस एक्ट थाना चोपन जनपद सोनभद्र।
3. मु0अ0सं0- 208/2019 धारा 8/21एनडीपीएस एक्ट थाना चोपन जनपद सोनभद्र।
4. मु0अ0सं0- 76/2017 धारा 8/21एनडीपीएस एक्ट थाना पिपरी जनपद सोनभद्र।
अभियुक्त सूरज उर्फ अभिषेक-
1. मु0अ0सं0- 162/2019 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना चोपन जनपद सोनभद्र।
2. मु0अ0सं0- 168/2021 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना चोपन जनपद सोनभद्र।
3. मु0अ0सं0- 136/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना चोपन जनपद सोनभद्र।
अभियुक्त धर्मवीर-
मु0अ0सं0- 90/2025धारा 115(2), 117(2), 351(3), 352बीएनएस थाना बभनी जनपद सोनभद्र।
अभियुक्त जितेन्द्र कुमार-
मु0अ0सं0- 25/2019 धारा 323, 504, 506भादवि थाना चोपन जनपद सोनभद्र।
मु0अ0सं0- 04/2018 धारा 380, 411, 457भादवि थाना चोपन जनपद सोनभद्र।










