ग्रामीण विकास मंत्री ने नवनियुक्त 5 लोकपालों को दिया नियुक्ति पत्र

मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी 11ता.रांची-ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने नवनियुक्त 5 लोकपालों को नियुक्ति पत्र दिया। इस अवसर पर ग्रामीण विकास मंत्री ने सभी लोकपालों से मनरेगा के कार्यों का निरीक्षण, सुनवाई एवं समाधान पारदर्शी तरीके से करने की अपील की। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य यहीं हो कि छोटी-मोटी शिकायतों का ससमय समाधान हो और छोटी-छोटी गड़बड़ियों को ध्यान देकर सुधार जाय।
रोल मॉडल बनें लोकपाल ग्रामीण विकास मंत्री ने लोकपालों से कहा कि वे अपने उत्कृष्ट दायित्व निर्वहन से रोल मॉडल बनें। धैर्यपूर्वक एक जज की तरह समस्या या शिकायतों को सुनें, परखें और तब निर्णय लें। लोकपालों की नियुक्ति से मनरेगा के कार्यों में पारदर्शिता आएगी। लोकपालों का दायित्व मनरेगा के तहत हितधारकों के प्रति जवाबदेह, पारदर्शी तंत्र तथा दक्षता में गुणात्मक सुधार करना है। उन्होंने कहा कि लोकपाल न सिर्फ योजनाओं की मॉनिटरिंग करेंगे, बल्कि शिकायतों का तत्काल समाधान भी करेंगे एवं योजनाओं की कार्य प्रगति से अनवरत सरकार को अवगत कराएंगे।

एआईआरएफ के पहल पर, ट्रैक मेंटेनर्स को विभाग परिवर्तन के लिए फिर मिला अवसर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *