भारत में ईवी दोपहिया वाहनों की बिक्री अक्टूबर में 85 प्रतिशत बढ़ी, फेस्टिव सीजन का मिला फायदा

नई दिल्ली, 3 नवंबर (आईएएनएस)। फेस्टिव सीजन के दौरान इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की बिक्री में पिछले साल के मुकाबले 85 प्रतिशत की बढ़त देखी गई है। अक्टूबर में कुल 1,39,031 ईवी दोपहिया वाहनों की बिक्री हुई है। पिछले वर्ष यह आंकड़ा 75,164 यूनिट्स का था।

ईवी वाहनों की बढ़ती हुई बिक्री दिखाती है कि लोगों का रुझान अब धीरे-धीरे पेट्रोल वाहनों से शिफ्ट होकर इलेक्ट्रिक वाहनों की तरफ जा रहा है।

कैलेंडर वर्ष 2024 के पहले 10 महीने ने कुल 9,54,164 इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की बिक्री हुई है। इसमें सालाना आधार पर 38 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। पिछले साल समान अवधि में यह आंकड़ा 6,92,363 था।

अक्टूबर 2024 में सर्विस और प्रोडक्ट क्वालिटी को लेकर मुश्किलों का सामना कर रही कंपनी ओला इलेक्ट्रिक द्वारा 41,605 यूनिट्स की बिक्री की गई है। कंपनी ने अगस्त में 27,615 और सितंबर में 24,716 यूनिट्स की बिक्री की थी।

ओला इलेक्ट्रिक के लिए 2024 अब तक उतार-चढ़ाव भरा रहा है। इस साल जनवरी में कंपनी ने 32,424 यूनिट्स की बिक्री की थी। मार्च में यह बिक्री बढ़कर ऑल-टाइम हाई 53,640 यूनिट्स पर पहुंच गई। इस दौरान कंपनी का मार्केट शेयर 38 प्रतिशत हो गया था, लेकिन इसके बाद ओला इलेक्ट्रिक की बिक्री में लगातार गिरावट आती गई और सितंबर में मार्केट शेयर घटकर 27 प्रतिशत रह गया।

इसके अलावा अन्य ईवी दोपहिया वाहन कंपनियों की बिक्री में भी इजाफा देखने को मिला है। टीवीएस मोटर की ओर से 29,890 ईवी दोपहिया वाहनों की बिक्री की गई है। इसमें सालाना आधार पर 81 प्रतिशत का इजाफा देखा गया था। अक्टूबर 2023 में यह आंकड़ा 16,507 यूनिट्स का था। अक्टूबर में कंपनी का मार्केट शेयर 21 प्रतिशत रहा।

महाराष्ट्र की अणुशक्ति नगर से स्वरा भास्कर के पति फहाद पीछे

सितंबर में टीवीएस मोटर ईवी दोपहिया वाहनों में बजाज के बाद तीसरे नंबर पर रही थी, लेकिन अक्टूबर में वह दोबारा से दूसरे नंबर पर आ गई है।

वर्ष 2023 में टीवीएस ने 166,581 आईक्यूब्स बेचे, जो बजाज ऑटो के 71,940 चेतक से 94,641 यूनिट अधिक था। चालू वर्ष में यह अंतर काफी कम हो गया है, जो अब 27,164 यूनिट रह गया है।

–आईएएनएस

एबीएस/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *