कुरुक्षेत्र में रात को सोते हुए परिवार के चार लोगों की मौत से सनसनी

कुरुक्षेत्र, 8 दिसंबर (आईएएनएस)। हरियाणा के कुरुक्षेत्र के शाहबाद उपमंडल के गांव यारा में रात को सो रहे परिवार के चार लोगों की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है।

मृतकों की पहचान नैब सिंह, उनकी पत्नी इमरती, पुत्र दुष्यंत और पुत्रवधू अमृत कौर के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक रंजिश का लगता है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

नैब सिंह कुरुक्षेत्र न्यायाधीश के कार्यालय में रीडर के तौर पर कार्यरत थे।

शाहबाद थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस कार्रवाई कर रही है। नैब सिंह के गले पर चोट है, जबकि महिला के गले पर चोट नहीं है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में स्पष्ट होगा कि मौत का क्या कारण है। मौके से कोई हथियार नहीं मिला है। सीसीटीवी का पासवर्ड नहीं होने के कारण अभी सीसीटीवी नहीं खंगाला जा सका है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

पड़ोसियों ने बताया कि जब काफी देर तक घर से कोई बाहर नहीं निकला, तो उन्होंने आवाज दी। लेकिन, किसी ने जवाब नहीं दिया। इसके बाद उन्होंने इस घटना के बारे में पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर का दरवाजा तोड़ा, तो अंदर का मंजर देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।

परिवार के चारों सदस्यों के शव खून से लथपथ थे। सभी की मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने सभी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके से किसी भी प्रकार का हथियार बरामद नहीं हुआ है।

नीतीश रेड्डी को पहले टेस्ट शतक के लिए मिली सचिन की सराहना

फॉरेंसिक टीम सबूत जुटाने में जुटी हुई है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि पूरे मामले को समझा जा सके।

–आईएएनएस

एसएचके/एकेजे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *