मोदी नहीं.! शाह पीएम बनेंगे.! अगर भाजपा दोबारा सत्ता में आती है तो सीएम योगी का पत्ता कट जाएगा। केजरीवाल

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी लखनऊ-केजरीवाल ने कहा कि हम यहां इंडिया गठबंधन के लिए वोट मांगने आए हैं। अगर भाजपा दोबारा सत्ता में आती है तो सीएम योगी का पत्ता कट जाएगा। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लखनऊ में हैं। उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ साझा प्रेस वार्ता कर सरकार पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी अमित शाह के लिए वोट मांग रहे हैं। मोदी नहीं शाह पीएम बनेंगे। उन्होंने कहा, हम यहां इंडिया गठबंधन के लिए वोट मांगने आए हैं। अगर भाजपा दोबारा सत्ता में आती है तो सीएम योगी का पत्ता कट जाएगा। यूपी में कोई और मुख्यमंत्री बनेगा। संविधान में संशोधन का दौर जारी रहेगा। ये लोग संविधान बदल देंगे। बीजेपी के 400 पार दावे वाले बयान पर केजरीवाल ने कहा, ये लोग देश में आरक्षण खत्म करना चाहते हैं। इसलिए 400 से अधिक सीट हासिल करना चाहते हैं।

लोक सेवा आयोग द्वारा नवचयनित 158 सहायक अभियन्ताओं (सिविल) को उनके ऐच्छिक विकल्प पर दी गई तैनाती

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *