साइबर ठगी पर शक्तिनगर पुलिस का त्वरित प्रहार, पीड़ित के ₹15,000 कराए गए वापस

मिडिया हाउस सोनभद्र – पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा साइबर अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पिपर हर्ष पाण्डेय के दिशा-निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक सतेन्द्र कुमार राय के कुशल नेतृत्व में थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा साइबर ठगी के शिकार हुए आवेदक की ₹15,000/- की धनराशि सफलतापूर्वक वापस कराई गई।
आवेदक देवेन्द्र सिंह, निवासी एनटीपीसी कॉलोनी, शक्तिनगर, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र के साथ अज्ञात व्यक्ति द्वारा साइबर फ्रॉड कर धनराशि ट्रांसफर करा ली गई थी। शिकायत प्राप्त होते ही शक्तिनगर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए सम्बन्धित बैंक से पत्राचार कर ठगी की धनराशि को होल्ड कराया गया तथा MRM पोर्टल के माध्यम से ₹15,000/- की सम्पूर्ण धनराशि आवेदक के मूल बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस कराई गई।
धनराशि वापस मिलने पर आवेदक द्वारा पुलिस अधीक्षक सोनभद्र,अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) तथा साइबर क्राइम पुलिस थाना शक्तिनगर के अधिकारी/कर्मचारीगण का आभार व्यक्त करते हुए भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।
वापस कराई गई धनराशि
₹15,000/- (पन्द्रह हजार रुपये मात्र)
⚠️ साइबर सुरक्षा संदेश
♦️ किसी अज्ञात व्यक्ति से OTP, PIN, पासवर्ड, बैंक खाता विवरण, नेट बैंकिंग/UPI संबंधी जानकारी साझा न करें।
♦️ साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर कॉल करें तथा cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।










