शुभारंभ-‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ रांची-पटना के मध्य चलने वाली एक्सप्रेस का उद्घाटन 27 जून 2023 को

मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी 26ता.रांची-मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से डी.आर.एम. रांची रेल मंडल प्रदीप गुप्ता ने मुलाकात कर उन्हें रांची से पटना एवं पटना से रांची के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस के उद्घाटन अवसर पर सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया। मालूम हो कि वंदे भारत एक्सप्रेस का नियमित परिचालन का शुभारंभ 27 जून 2023 को रांची रेलवे स्टेशन से किया जाना सुनिश्चित है।

रांची-राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन से डी.आर.एम.रांची रेल मंडल प्रदीप गुप्ता ने राज भवन में भेंट कर उन्हें दिनांक 27 जून, 2023 से रांची -पटना एवं पटना – रांची के मध्य चलने वाली ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ के उद्घाटन अवसर पर सम्मिलित होने हेतु आमंत्रित किया।

गणेश पूजा मजदूर मैदान में बीएसएल के द्वारा बिजली कनेक्शन काटे जाने पर भडके मंडली सदस्य किया जमकर विरोध

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *