मानव श्रृंखला बनाकर विस्थापित करेगें स्टील मिनिस्टर का स्वागत

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी बोकारो : बीएसएल लैंड डोनर फेडरेशन ने रविवार को मजदूर मैदान में विस्थापित सेमिनार आयोजित करके कई निर्णय लिया है। जिसमे प्रमुख हैं : – स्टील मिनिस्टर का जब बोकारो दौरा होगा , एयरपोर्ट से बोकारो होटल तक प्रत्येक गांव के विस्थापित अपने हाथों में अपने गांव के बैनर लेकर मानव श्रृंखला बनाकर स्वागत करेंगे। ताकि विस्थापित की दुर्गति  को स्टील मिनिस्टर अपनी आंखें से देख सकें। झारखंड सरकार के मंत्री विस्थापित आरक्षण को गजट में शामिल करें, विस्थापित आयोग का गठन करें तथा 19 गांव को पचायत में शामिल करने की घोषणा करे तो झारखंड के मंत्री विधायक का भी ऐसे ही स्वागत किया जाएगा। इसके साथ यह भी निर्णय हुआ कि स्टील मिनिस्टर का यदि कोई विस्थापित संगठन विरोध करेंगे, तो मानव श्रृंखला द्वारा स्वागत कार्यक्रम को स्थगित कर दिया जायेगा। वार्ता को भी स्थगित कर दिया जायेगा। निर्णय लिया गया कि दिल्ली गई प्रतिनिधि मंडल को पंद्रह सदस्यीय बनाया जायेगा। वे  विस्थापित अधिकार से जुड़े दस्तावेज स्टील मिनिस्टर को सौंपेंगे। विस्थापित संगठनों के साथ हुई समझोता के दस्तावेज सोपा जाएगा। बैठक में उपस्थित सभी विस्थापित ने एक स्वर में सांसद ढुलू महतो जी के प्रति आभार प्रकट किया। और विस्थापितों से अपील किया कि  जिनके पास विस्थापित अधिकार से जुड़े कोई दस्तावेज है, उसे समाने लाएं। बैठक में रघुनाथ महतो, सहदेव साव, फुल चांद महतो, बैज नाथ बेसरा, हसनुल अंसारी, गोसूल आजम, शंकर लाल गोप, इरफान अंसारी, भगवान साव, हक बाबू अंसारी, प्रफुल गोराइ, गफार अंसारी, मुस्लिम अंसारी, टी डी मंडल, प्रेम कुमार, अब्दुल रब अख्तर, अयूब अंसारी, सरोज महतो, जेठू राम गोप के अलावे एक सौ से अधिक विस्थापित उपस्थित थे।

स्वस्थ और सशक्त समाज बनाने के लिए साइकिलिंग प्रेरणादायक : योगेंद्र प्रसाद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *