मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर शुभेंदु अधिकारी ने दी प्रतिक्रिया, बोले- 'कांग्रेस घोर हिंदू विरोधी'

कोलकाता, 27 जनवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को भाजपा नेताओं के महाकुंभ में स्नान को लेकर विवादित बयान दिया। इसके बाद भाजपा नेता उनकी आलोचना कर रहे हैं। खड़गे ने सवाल किया कि क्या गंगा में डुबकी लगाने से गरीबी दूर हो जाएगी? कांग्रेस अध्यक्ष के इस बयान पर पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने तीखी प्रतिक्रिया दी।

शुभेंदु अधिकारी ने मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस को घोर हिंदू विरोधी करार दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस घोर हिंदू विरोधी पार्टी है। कांग्रेस के कारण ही पाकिस्तान में हिंदू और सिख आज शून्य हो गए हैं। बांग्लादेश में भी जो हो रहा है, उसके लिए कांग्रेस जिम्मेदार है। कांग्रेस ने हमेशा सनातन धर्म और हिंदू संस्कृति का विरोध किया है। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के दौरान भी बयान दिया था कि अगर हम सत्ता में आए तो राम मंदिर को तोड़कर बाबरी मस्जिद का ढांचा फिर से बनाएंगे।

शुभेंदु अधिकारी ने खड़गे पर तंज कसते हुए कहा कि आपने महाकुंभ में स्नान करने वाले करोड़ों हिंदुओं का अपमान किया है। सिर्फ अमित शाह और राजनाथ सिंह का नहीं, बल्कि उन 10 करोड़ हिंदुओं का भी अपमान किया, जिन्होंने त्रिवेणी संगम में स्नान किया। आने वाले दिनों में 26 फरवरी तक 30 करोड़ से ज्यादा हिंदू इस महाकुंभ में शामिल होंगे और यह सब कांग्रेस के बयान से अपमानित होंगे।

बता दें कि मध्य प्रदेश के महू में ‘संविधान रैली’ को संबोधित करते हुए मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा था कि अरे भाई, गंगा में डुबकी लेने से गरीबी दूर होती है क्या? क्या इससे आपको पेट भरने के लिए खाना मिलता है? मैं किसी की आस्था पर चोट नहीं लगाना चाहता हूं, अगर किसी को दुख हुआ है तो मैं माफी चाहता हूं। लेकिन, आप बताइए, जब बच्चा भूखा है, बच्चा स्कूल नहीं जा पा रहा है, मजदूर को मजदूरी नहीं मिल रही है, ऐसे समय में ये लोग जाकर हजारों रुपये खर्च करके डुबकियां मार रहे हैं।

ऑनलाइन ट्रेडिंग घोटाला : जांच अधिकारी असमिया अभिनेत्री सुमी बोरा से पूछताछ कर रहे

–आईएएनएस

पीएसके/एफजेड

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *