किर्गिस्तान में हिमस्खलन के बाद बरामद किए गए छह शव, नौ अक्टूबर को हुए थे लापता

बिश्केक, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। किर्गिस्तान में हिमस्खलन के कारण लापता हुए छह लोगों के शवों को बरामद कर लिया गया है। किर्गिस्तान के आपातकालीन स्थिति मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि सभी लापता लोगों के शवों को बरामद किया गया है।

मंत्रालय ने बताया कि तीन लोगों के शवों को शुक्रवार को बरामद किया गया, जबकि बाकी तीन लोगों के शव शनिवार सुबह बरामद किए गए।

समाचार एजेंसी श‍िन्हुआ के मुताबिक, बचावकर्मियों ने बताया कि 14 लोगों का एक ग्रुप जलाल-अबाद क्षेत्र के चटकल जिले में 9 अक्टूबर को औषधीय पौधे इकट्ठा करने के लिए पहाड़ों पर गया था। इसी दौरान रविवार को हिमस्खलन हो गया और 6 लोग लापता हो गए।

दरअसल, हिमस्खलन एक पहाड़ी या पहाड़ जैसी ढलान के नीचे बर्फ का तेज प्रवाह है। हिमस्खलन होने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे अधिक बारिश या जमी हुई बर्फ का कमजोर होना या फिर भूकंप का आना शामिल है।

किसी भी पर्वत श्रृंखला में हिमस्खलन हो सकता है, जिसमें एक स्थायी हिमपात होता है। वे सर्दियों या वसंत में अक्सर होते हैं, लेकिन ये साल के किसी भी समय हो सकते हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में हिमस्खलन जीवन और संपत्ति के लिए सबसे गंभीर प्राकृतिक खतरों में से एक है।

–आईएएनएस

एफएम/सीबीटी

उदयनिधि ने केंद्र पर मुस्लिमों की संपत्ति हड़पने का लगाया आरोप, बोले- प्रतिदिन करते हैं प्रताड़ित

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *