उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में एक बार फिर आदमखोर बाघ का आतंक कायम

मीडिया हाऊस 30ता.उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में एक बार फिर आदमखोर बाघ का आतंक कायम हो गया है. दक्षिण खीरी वन प्रभाग के महेशपुर रेंज के अंतर्गत गन्ने के खेत के पास रविवार को बाघ के हमले में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. पीड़ित की पहचान भदैया गांव निवासी तेजपाल (40) के रूप में हुई है. वो अपने खेत पर गया हुआ था. उसी वक्त गन्ने के खेत में छिपे बाघ ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया.

दक्षिण खीरी वन प्रभाग के वन अधिकारी (डीएफओ) संजय बिस्वाल ने बताया कि बाघ के हमले में तेजपाल के सिर और चेहरे पर गहरी चोटें आई हैं. आस-पास काम कर रहे किसानों ने बाघ को किसी तरह से दूर भगाया. घायल तेजपाल को गोला स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां उसका प्रारंभिक उपचार किया गया. उसकी गंभीर स्थिति देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. हालांकि, सीएमओ उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है.

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल्ला बोर्ड के सदर मौलाना सैय्यद मोहम्मद राबे हसनी नदवी साहब का इंतकाल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *