11 दिवसीय सोनेश्वर महादेव मंदिर पर रुद्राभिषेक शिव कथा भडारे के साथ हुआ समापन ।

कृपा शंकर पांडेय,चोपन/सोनभद्र –चोपन नगर स्थित पवित्र श्रावण मास में सोमेश्वर महादेव मंदिर पर 29 अगस्त से प्रारंभ होकर रुद्राभिषेक एवं शिव कथा के उपरांत अखंड हरी कीर्तन एवं भव्य भंडारे के साथ समापन हुआ । सोनेश्वर महादेव मंदिर के प्रधान सेवक कमलेशानन्द नें बताया कि अयोध्या धाम से पधारे विख्यात कथावाचक पं इन्द्रभुषण जी महराज के सानिथ्य में विद्वान पुरोहित द्वारा नियमित रूप से स्थानीय यजमानों द्वारा रूद्राभिषेक एवं सायंकालीन शिवकथा का आयोजन हुआ तत्पश्चात हरिकीर्तन व हवन भण्डारे के साथ आज भव्य आयोजन का समापन हुआ ।पवित्र सावन माह में इस आयोजन से पुरा क्षेत्र शिवमय हो गया । आयोजन सफल करानें में संजीव तिवारी, प्रदीप अग्रवाल,सुरेन्द्र पाण्डेय, यजमान विनोद सिंह, महेन्द्र केशरी, अजय सिंह,स्वतंत्र साहनी ,प्रिंस चौबे, अभिषेक केशरी ,रोहित सिंह, गोविन्द गिरी सहित सहयोग में लगे रहे ।

आखिरकार पकड़ में आया सद्दाम एसटीएफ कों मिली कामयाबी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *