मण्डलायुक्त ने आयुक्त कार्यालय एवं जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया झण्डारोहण

मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी 16ता.प्रयागराज-स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मण्डलायुक्त  विजय विश्वास पंत ने आयुक्त कार्यालय एवं जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने कलेक्ट्रेट परिसर में झण्डारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद जिलाधिकारी ने लाल पद्यमधर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके उपरांत उन्होंने संगम सभागार में भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को अंगवस्त्र एवं पुष्प देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सभागार में उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को पंच प्रण की शपथ भी दिलाई।
जिलाधिकारी ने उपस्थिति लोगो को सम्बोधित करते हुए अमृत महोत्सव के समापन के अवसर पर ‘‘मेरी माटी, मेरा देश‘‘ कार्यक्रम के आयोजन की बधाई दी। उन्होंने देश की आजादी में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले सभी वीर सपूतों के योगदानों को याद करते हुए उन्हें नमन किया। जिलाधिकारी ने कहा कि जब हम आजाद हुए थे तब देश में विकास निचले पायदान पर था, परंतु हम अपनी मेहनत, लगन व इमानदारी से आज विश्व में अग्रणी देशों में शामिल हैं। आज हमारा देश रक्षा, अंतरिक्ष, चिकित्सा सहित अन्य क्षेत्रों में विश्व में अग्रणी देशों में है। इस अवसर पर सभी अपर जिलाधिकारीगणों सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारीगणों के अलावा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजन उपस्थित रहे।

शिक्षकों का सामूहिक प्रयास बना मिसाल, मिला सर्वश्रेष्ठ विद्यालय का खिताब ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *