हज-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अन्तिम तिथि 7 अगस्त, 2025 कर दी गयी है।

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी सोनभद्र-जिला अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी शुधांशु शेखर शर्मा ने अवगत कराया है की सचिव/कार्यपालक अधिकारी उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति के पत्रांक-जी-11/1173 /एस०एच०सी/2025 दिनांक-31.07.2025 अनुसार हज कमेटी आफ इण्डिया मुम्बई ने सकुर्लर-6 के माध्यम से अवगत कराया है कि हज-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अन्तिम तिथि दिनांक-31 जुलाई, 2025 से बढ़ाकर दिनांक-07 अगस्त, 2025 कर दी गयी है।

हज-2026 हेतु इच्छुक हज आवेदक वेबसाइट https://hajcommittee.gov.in पर ऑनलाइन हज आवेदन शीघ्र कर लें। जिन्होंने अपना रजिस्ट्रेशन कर लिया है व ऑनलाइन आवेदन किन्हीं कारणों से पूर्ण नहीं किया है वह भी आवेदन को निर्धारित अवधि में पूर्ण कर लें, अन्यथा वह हज-2026 में आवेदन से वंचित रह जाएंगे। जिनका भारतीय अन्तर्राष्ट्रीय पासपोर्ट दिनांक-31 दिसम्बर, 2026 तक वैद्य नहीं है वह नया पासपोर्ट बनवा लें।

यह भी अवगत कराया गया है कि हज यात्रियों के चयन हेतु कुर्रा (आनलाइन लाटरी) अन्तिम तिथि के तत्काल बाद किया जायेगा। सभी चयनित हज यात्रियों को अग्रिम धनराशि रुप 1,52,300/- दिनांक-20 अगस्त, 2025 तक हज कमेटी आफ इण्डिया के खाते में जमा करनी होगी। इच्छुक हज आवेदकों की सुविधा हेतु हज कमेटी आफ इण्डिया ने 65 वर्ष से अधिक के हज यात्रियों को हज गाइडलाइंस 2026 में दिये गये नियम जिसमें सहयोगी की आयु 60 वर्ष के भीतर होना आवश्यक था, में शिथिलता दी गयी है व ऐसे हज आवेदक जिनकी आयु 65 वर्ष से अधिक है व उनकी पत्नी व भाई-बहन यदि 65 वर्ष के भीतर हैं तो वह रिजर्व श्रेणी में उनके सहयोगी के रुप में आवेदन कर सकते हैं।

कलश विसर्जन के साथ विराट रुद्र महायज्ञ का हुआ समापन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *