अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड, डाला सीमेंट वर्क्स की अनूठी पहल: शासकीय विद्यालय में रूफटॉप वाटर हार्वेस्टिंग संरचना का निर्माण एवं विद्यालय को दिए गए 15 सेट डेस्क एवं बेंच

मीडिया हाउस सोनभद्र – जल संरक्षण एवं भू-जल स्तर में वृद्धि के उद्देश्य से अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड, डाला सीमेंट वर्क्स ने अपने सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) कार्यक्रम के अंतर्गत शासकीय विद्यालय, बसुधा में रूफटॉप वाटर हार्वेस्टिंग संरचना का निर्माण एवं 15 सेट स्कूल बेंच एवं डेस्क का वितरण किया गया। यह पहल इकाई प्रमुख संदीप हिवरेकर के निर्देशन एवं मानव संसाधन प्रमुख डॉ शशिकांत के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

इस संरचना का निर्माण विधान रेनुकूट की अनुभवी तकनीकी टीम द्वारा उच्च गुणवत्ता मानकों के अनुरूप विधान के डायरेक्टर प्रत्युष त्रिपाठी एवं अल्ट्राटेक सीमेंट के सिविल विभाग के मनीष सिन्हा एवं अखिलेश गर्ग के लगातार साइट विजिट, मॉनिटरिंग एवं मार्गदर्शन में किया गया एडमिन प्रमुख पीयूष शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान समय में जल संरक्षण केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की सबसे बड़ी आवश्यकता है। यदि आज हम प्रत्येक बूंद को बचाने का संकल्प लें, तो यह आने वाली पीढ़ियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं होगा।

एनवायरनमेंट प्रमुख मोइनुद्दीन ने कहा कि वर्षा जल का वैज्ञानिक तरीके से संचयन आज की आवश्यकता है। रूफटॉप वाटर हार्वेस्टिंग न केवल भू-जल स्तर को बढ़ाने में सहायक है, बल्कि जल संकट से निपटने का एक प्रभावी एवं टिकाऊ समाधान भी है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएसआर प्रमुख निशा तिर्की ने कहा कि अल्ट्राटेक सीमेंट केवल निर्माण क्षेत्र तक सीमित नहीं है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और जल संवर्धन के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि कंपनी द्वारा पूर्व में भी चेक डैम निर्माण, तालाबों का गहरीकरण सहित अनेक जल संरक्षण परियोजनाएं सफलतापूर्वक संचालित की जा चुकी हैं ,इसी क्रम में विद्यालय में बच्चों को बैठने के लिए बेंच और डेस्क का वितरण भी किया गया है और भविष्य में भी समाज एवं पर्यावरण के हित में ऐसे प्रयास निरंतर जारी रहेंगे। कार्यक्रम के सफल आयोजन, समन्वय एवं मॉनिटरिंग में सीएसआर ऑफिसर रोहित श्रीवास्तव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

अवैध मादक पदार्थ खरीदने एवं बेचने वालों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में मिली बड़ी सफलत

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन से नागेंद्र सिंह सहायक शिक्षक एवं गणमान्य नागरिकों ने अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड, डाला सीमेंट वर्क्स का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल न केवल जल संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि समाज को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का प्रेरणादायी उदाहरण भी है।उन्होंने बच्चों को दिए गए बेंच और डेस्क के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया
कार्यक्रम में विधान रेणुकूट से सुशील कुमार,वसीम अकरम , नारायणशुक्ला, एवं अन्य मुख्य रूप से उपस्थित थे “जल है तो कल है” की भावना को साकार करते हुए अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के लिए ऐसे प्रयास निरंतर जारी रखेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *