तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार दो लोगों को रौंद दिया, घायल हुए बाइक सवारों को चिंताजनक स्थिति में सदर अस्पताल के ट्रामा सेंटर भर्ती कराया गया

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 22ता.बिहार: दरिगांव ओपी क्षेत्र में फोरलेन पर की दोपहर गलत साइड से जा रही तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार दो लोगों को रौंद दिया. घटना में घायल हुए बाइक सवारों को चिंताजनक स्थिति में सदर अस्पताल के ट्रामा सेंटर लाया गया.जहां से प्राथमिक इलाज के बाद घायल युवक मुकेश कुमार व नागेंद्र सिंह को वाराणसी रेफर कर दिया गया. लेरुआ गांव निवासी रामसहाय सिंह का 35 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार व भगवान बिगहा लेरुआ के लक्ष्मण सिंह का 50 वर्षीय पुत्र नागेंद्र सिंह सासाराम आए थे. दोनों व्यक्ति बाइक से फोरलेन के रास्ते गांव की ओर लौट रहे थे. इसी दौरान ताराचंडी धाम के समीप फोरलेन पर गलत दिशा से गुजर रही बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी.घटना में दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद बोलेरो चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया. सूचना पर पहुंची एनएचएआई की टीम ने दोनों घायलों को इलाज के एंबुलेंस से सदर अस्पताल में भर्ती कराया. घायलों की हालात गंभीर देखते हुए इलाज के लिए चिकित्सकों ने रेफर कर दिया.ओपी प्रभारी संतोष कुमार ने कहा कि सूचना पर पुलिस मौके पर भेजी गई थी. घायलों का इलाज ट्रामा सेंटर में किया गया. जहां से चिकित्सक ने उन्हें रेफर कर दिया है. घटना की जांच की जा रही है. लोगों से पूछताछ हो रही है.

विधिक सेवा कैम्प में विभिन्न सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *