पुलिस अधीक्षक ने जिले के आम जनता से अपील किए कृपया आप ट्रैफिक नियम का पालन कर हेलमेट का इस्तेमाल करें एवं शराब पीकर वाहन ना चलाएं

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 11ता.दुुमका।पुलिस अधीक्षक महोदय दुमका पीतांबर सिंह खेरवार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर) मोहम्मद नूर मुस्तफा अंसारी एवं पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) विजय कुमार के अगुवाई में मसलिया थाना क्षेत्र के मसलिया ब्लॉक एवं आश्रम मोड पर सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक आयोजित कर लोगों को ट्रैफिक नियम का पालन करने, हेलमेट पहनना, सीट बेल्ट लगाने, शराब पीकर वाहन न चलने इत्यादि के बारे में बताया। पुलिस अधीक्षक ने जिले के आम जनता से अपील किए कृपया आप ट्रैफिक नियम का पालन कर हेलमेट का इस्तेमाल करें एवं शराब पीकर वाहन ना चलाएं। उक्त नाटक में नाटक के अभियंताओं एवं अभिनेत्री ने बताया के ट्रैफिक के नियम पालन न करने से क्या क्या नुकसान होता है। नाटक में यह दिखाया गया है कि अभिनेता घर के इकलौता बेटा होता है और वह घर में बर्थडे सेलिब्रेट करने हेतु केक लाने के लिए बाहर बिना हेलमेट चले जाते हैं उसके बाद शराब पीकर अपने तीन दोस्तों के साथ तेजी में वाहन चलाते हैं, वाहन चलाने के दौरान उनकी मृत्यु हो जाती है जिससे घरवाले पूरी तरह से बिखर जाते हैं।अंत में लोगों से अपील किया जाता है कि कृपया शराब पीकर वाहन न चलाएं एवं बाइक इस्तेमाल करते समय हेलमेट के बिना कभी भी बाइक ना चलाएं। नाट्य स्थल पर पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, श्री विजय कुमार ने यह भी बताया गया कि घायल व्यक्ति को इलाज कराने हेतु अस्पताल ले जाने से पुलिस पूछताछ नहीं करती है एवं व्यक्ति को नेक व्यक्ति के प्रशस्ति पत्र से सम्मानित भी किया जाता है।उक्त कार्यक्रम में मसलिया हाई स्कूल के बच्चों ने बढ़चर कर हिस्सा लिया एवं सैकड़ो लोगों ने नाट्य कार्यक्रम देख हेलमेट पहनने की कसमें खाई।

मुख्यमंत्री ने झारखंड उच्च न्यायालय के दिवंगत न्यायाधीश कैलाश प्रसाद देव को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *