बच्चों की सुरक्षा पर नहीं होनी चाहिए राजनीति : बांसुरी स्वराज

नई दिल्ली, 15 जनवरी (आईएएनएस)। भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह के बच्चों को लेकर दिए बयान पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि संजय सिंह ने जो बयान दिया है, वह बहुत ही शर्मसार करने वाला है।

भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने आईएएनएस से खास बातचीत में कहा, “बहुत ही गंभीर बात है कि संजय सिंह, बच्चों की सुरक्षा को लेकर राजनीति कर रहे हैं। मैं संजय सिंह को याद दिलाना चाहूंगी कि इन्होंने पुरजोर तरीके से इसके सबूत मांगे थे। हालांकि, जब तफ्तीश की गई तो यह पता चला कि खुद आम आदमी पार्टी के एक नहीं बल्कि दो-दो विधायकों ने अपने लेटरहेड पर घुसपैठी रोहिंग्या के आधार कार्ड बनाने के लिए चिट्ठियां लिखी थीं।”

उन्होंने कहा, “शराब घोटाले में भी संजय सिंह ने बहुत ऊंची आवाज में सबूत मांगे थे। दिल्ली हाई कोर्ट ने पाया कि इसमें प्रथम दृष्टया मामला बनता है। 90 से 100 करोड़ के किकबैक आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने लिए और इसका दुरुपयोग गोवा के चुनाव में उन्होंने किया।”

बांसुरी स्वराज ने कहा, “शराब घोटाला मामले में केजरीवाल और अन्य आम आदमी पार्टी के नेताओं को जेल भी जाना पड़ा। इतना ही नहीं, केजरीवाल को तो मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा भी देना पड़ा। इसी तरह ‘शीश महल’ में भी संजय सिंह ने सबूत मांगे थे, उसका क्या हुआ। कैग रिपोर्ट आई (जिसका भाजपा के नेता दावा कर रहे हैं), दूध का दूध और पानी का पानी हो गया। सबको पता चला कि केजरीवाल और आम आदमी पार्टी की सरकार ने कोविड के समय दिल्ली के टैक्स के पैसे से अपने लिए ‘शीश महल’ बनाया। मैं उनसे यही कहूंगी कि एक बार उन्हें अपने गिरेबान में झांककर देखना चाहिए।”

जो आज भारत के खिलाफ बोलने वालों के साथ खड़े हैं, कल आतंकवादियों के साथ होंगे : संजय निषाद

–आईएएनएस

एफएम/एकेजे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *