आकाशीय विद्युत से बचाव एवं प्राथमिक चिकित्सा“ विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी प्रयागराज-दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान, बख्शी का तालाब, लखनऊ के निर्देशन एवं सहयोग से ”आकाशीय विद्युत से बचाव एवं प्राथमिक चिकित्सा“ विषयक तीन दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन दिनांक 07-09 जनवरी, 2025 की अवधि में जिला ग्राम्य विकास संस्थान, बसनेहटा, प्रतापपुर, प्रयागराज में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में कुल 25 लोगों की वैचारिक साझेदारी से ”आकाशीय विद्युत से बचाव एवं प्राथमिक चिकित्सा“ विषय की परिधि में चर्चा की गई।

प्रशिक्षण उद्घाटन डा0 विवेक कुमार, जिला प्रशिक्षण अधिकारी, प्रयागराज, प्रशिक्षित प्रशिक्षक रवीन्द्र सिंह एवं वीरेन्द्र कुमार, गौरी शंकर, वरिष्ठ प्रशिक्षक, प्रतिभागियों में शैलेन्द्र द्विवेदी एवं सैय्यद मो0 दानिश के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया गया। प्रशिक्षण के प्रथम सत्र में आपदा, खासकर आकाशीय विद्युत से होने वाले जोखिम एवं बचाव पर अपने विचार रखते हुए डा0 विवेक कुमार ने कहा कि व्यापक स्तर पर जागरूकता एवं त्वरित राहत टीम ही आपदा से राहत एवं बचाव को अंजाम दे सकती है। पंचायत स्तर पर उर्जावान एवं समाज के लिए समर्पित लोगों के द्वारा “ग्राम आपदा प्रबंधन समिति” का गठन कर आपदा से बचाव एवं राहत के लिए सतत् रूप से सक्रिय प्रयास की जरुरत है। प्रशिक्षण सत्रों जो मुख्यतया आपदा मोचक निधि, आकाशीय विद्युत से बचाव से पीड़ित व्यक्तियों को प्राथमिक चिकित्सा, आपदा राहत में एस0डी0आर0एफ0 एवं एन0डी0आर0एफ0 की सेवायें और पहुँच, आपदा के दौरान शासन की तरफ से मिलने वाली सुविधायें आदि विषयों पर डा0 विवेक कुमार एवं प्रशिक्षक वीरेन्द्र कुमार एवं रवीन्द्र कुमार और आपदा के दौरान प्राथमिक चिकित्सा और बचाव पर स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा0 ए0के0सिंह ने सत्र का संचालन किया। प्रतिभागियों में प्रमुख रूप से राजेश मिश्रा, शत्रुन्जय शर्मा, श्री पंकज श्रीवास्तव, अनिल कुमार सरोज आदि प्रमुख रहे।

17 परियोजना परियोजनाओं को राज्य स्तरीय इम्पावर्ड कमेटी (एस.एल.ई.सी.) के समक्ष प्रस्तुत करने की संस्तुति की गयी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *