झारखंड में आज अपराधी बेखौफ, जनता है डरी सहमी : बाबूलाल मरांडी

अब स्कूल के बच्चे शिक्षक से पूछ रहे मुख्यमंत्री का सही नाम क्या लिखें..हेमंत सोरेन या हेमंत कुमार सोरेन

डुमरी से एनडीए प्रत्याशी यशोदा देवी को वोट करें, हेमंत सरकार पर चोट करें

कार्यकर्ताओं से बूथ जीतो , चुनाव जीतो मंत्र का किया आह्वान

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी 29ता०बोकारो।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आज डुमरी उपचुनाव के तहत ऊपर घाट मंडल में बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया।श्री मरांडी ने कहा कि जनता भगवान है और कार्यकर्ता पार्टी की पूंजी हैं। उन्होंने सम्मेलन में बूथ जीतो , चुनाव जीतो मंत्र को सिद्ध करने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि झामुमो बता नही पा रहा कि आखिर उनके प्रत्याशी को वोट क्यों दिया जाए। आखिर हेमंत सोरेन की सरकार ने पिछले साढ़े तीन वर्षों में राज्य को जो लूट,भ्रष्टाचार,तुष्टिकरण,बलात्कार , हत्या,चोरी ,डकैती,अपहरण, बेरोजगारी का उपहार दिया है उसके लिए लिए वोट दिया जाए। राज्य सरकार ने गरीबों के अनाज लूटवाए। श्री मरांडी ने कहा कि गरीब आदिवासियों की औने पौने दाम पर नाम बदलकर जमीन हड़पने वाले हेमंत सोरेन ने अब राज्य के छोटे छोटे बच्चों को भी दिग्भ्रमित कर दिया है। बच्चे शिक्षक से अब पूछने लगे हैं कि परीक्षा में मुख्यमंत्री का सही नाम क्या लिखें हेमंत सोरेन या हेमंत कुमार सोरेन,उनके पिताजी का नाम क्या लिखें शिबू सोरेन या शिव सोरेन। श्री मरांडी ने कहा कि आज राज्य की स्थिति भयावह है, अपराधी बेलगाम,बेखौफ हैं और जनता डरी सहमी हुई है। अपराधी व्यापारियों को व्हाटसप पर मैसेज भेजकर रंगदारी मांग रहे। हेमंत है तो अपराधियों को हिम्मत है।उन्होंने कहा कि झारखंड में कानून का राज स्थापित करने केलिए हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकना आवश्यक है। डुमरी उपचुनाव में एन डी ए प्रत्याशी की जीत के बाद झारखंड नई करवट लेगा।उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में बिना पैसे का कोई काम नही होता। मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने केलिए भी पैसे लिए जा रहे।कहा कि पदाधिकारी कर्मचारी घुस मांगने की हिम्मत कर रहे क्योंकि राज्य का मुखिया ही भ्रष्टाचार में शामिल है। महंगे वकील रख कर अपराधियों को बचाने केलिए कोर्ट जा रहे।उन्होंने कहा कि जब कोई गलती नही की तो फिर ईडी को जवाब देने क्यों नहीं जा रहे।आखिर क्यों डर रहे। उन्होंने कहा कि यह डरी सहमी हुई सरकार अपने खिलाफ आवाज उठाने वालों का मुंह केश मुकदमों से बंद करना चाहती है। कहा कि उनके खिलाफ छः जिलों में मुकदमे दर्ज हुए हैं। लेकिन वे डरने वाले नहीं।सरकार चाहे तो सभी जिलों में उनके ऊपर मुकदमा करे। कहा कि सत्ताधारी दल के नेता को आरोप लगा रहे उन्हे जांच कराकर कारवाई करने से कौन रोक रहा है। वे तो जांच में पूरी मदद करने को तैयार हैं।कहा कि ऑफिसर राज्य सरकार के टूल की तरह उपयोग हो रहे। उन्होंने ऐसे पदाधिकारी जो विधि विरुद्ध काम कर रहे उन्हे सचेत किया। बहुत जल्द उन्हे हिसाब चुकता करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने देश से भ्रष्टाचार,परिवारवाद, तुष्टिकरण को समाप्त करने का आह्वान किया है। जनता मोदी जी के साथ खड़ी है।उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर घर जाकर हेमंत सरकार की नाकामियों,वादा खिलाफी,भ्रष्टाचार,तुष्टिकरण ,लूट झूठ की बातो को बताने का आह्वान किया। कहा जनता एन डीए प्रत्याशी यशोदा देवी को केला छाप पर बटन दबाकर अपार मतों से जीत दिलाने केलिए संकल्पित है।

बीएसएल के आरएमपी विभाग में 100 टन प्रतिदिन की उत्पादन क्षमता वाली लाइम क्रशर यूनिट का शुभारंभ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *