पुलिस मुठभेड़ के दौरान दो अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया ।

MEDIA HOUSE/लखीमपुर खीरी /शिवम वर्मा – थाना सिंगाही पर थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम फरदहिया निवासी संदीप कुमार पुत्र बाबूराम व उनकी पत्नी सरिता देवी के साथ इंडियन बैंक शाखा सिंगाही से 36,000 रुपये निकाल कर मोटरसाइकिल से अपने घर वापस लाते समय ग्राम फरदहिया के पास 03 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उन्हें रोककर मोटरसाइकिल की डिग्गी में रखे 36,000 रुपये, 02 पास बुक व एक आधार कार्ड निकालकर भागने की सूचना प्राप्त हुई। थाना सिंगाही पुलिस द्वारा प्राप्त सूचना पर तत्काल मौके पर पहुँचकर पीड़ितों से संपूर्ण प्रकरण (अभियुक्तों के हुलिया आदि) की जानकारी ली गई। पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी, श्री गणेश प्रसाद साहा द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण हेतु क्षेत्राधिकारी निघासन के नेतृत्व में 03 पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीमों द्वारा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सुरागरसी/पतारसी करते हुए बंगलहा तकिया मोड़ के पास घेराबन्दी कर पुलिस मुठभेड़ के दौरान घटना में संलिप्त 02 नफर अभियुक्तों अतीउल्ला पुत्र मजबुल्ला व गामा पुत्र छुटन्ने को लूट के 16,000 रुपये, घटना में प्रयुक्त 01 अदद मोटरसाइकिल बरामद कर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 02 अदद अवैध तमंचा, 01 खोखा कारतूस व 03 जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना सिंगाही पर मु0अ0सं0 182/23 धारा 392 भादवि व अवैध तमंचा-कारतूस के संबंध में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों का चालान माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्तों का एक साथी भौगोलिक परिस्थितियों का लाभ लेते हुए मौके से भागने में सफल रहा, जिसकी गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं ।

कलेक्ट्रेट से भ्रमण के लिए होंगे रवाना, विधायक सदर करेंगे फ्लैग ऑफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *