आद्रा मंडल में “स्वच्छता ही सेवा अभियान-24” के तहत RRR (रीड्यूस, रियूज, रीसायकल) और “आर्ट ऑफ वेस्ट” अभियान का हुआ आयोजन

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी बोकारो : दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में स्वच्छता पखवाड़ा “स्वच्छता ही सेवा अभियान-24” के अंतर्गत RRR (रीड्यूस, रियूज, रीसायकल) और “आर्ट ऑफ वेस्ट” अभियान का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों, कार्यालयों और इकाइयों में स्वच्छता को बढ़ावा देना तथा कचरे के पुनः उपयोग और पुनर्चक्रण के महत्व पर प्रकाश डालना था।अभियान के तहत विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें रेलवे परिसर, प्लेटफार्म और अन्य सार्वजनिक स्थानों की सफाई की गई। इस अभियान में रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों ने मिलकर सक्रिय भागीदारी की, साथ ही स्थानीय नागरिकों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। RRR (रीड्यूस, रियूज, रीसायकल) के पहले ‘आर’ का उद्देश्य कचरे को कम करना है, दूसरे ‘आर’ के माध्यम से वस्तुओं के पुनः उपयोग पर जोर दिया गया, और तीसरे ‘आर’ के अंतर्गत पुनः चक्रण योग्य वस्तुओं को अलग कर उनका नए उद्देश्यों के लिए उपयोग करने पर बल देना है। इसी उद्देश्य हेतु विभिन्न रेलवे कार्यालयों और इकाइयों में अनुपयोगी सामग्रियों का पुनः उपयोग और कचरे को कला के रूप में परिवर्तित करने के प्रयास को बढ़ावा दिया गया, जिससे न केवल कचरे को कम किया जा सके, बल्कि इसे एक रचनात्मक रूप में प्रस्तुत भी किया जा सके। इस अभियान के माध्यम से कर्मचारियों और यात्रियों से अपील की गई कि वे पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझें और इस दिशा में सक्रिय रूप से भाग लें। ज्ञात हो कि स्वच्छता पखवाड़ा “स्वच्छता ही सेवा अभियान-24” के अंतर्गत आद्रा मंडल में विभिन्न स्वच्छता संबंधी गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है, ताकि स्वच्छता के प्रति जागरूकता को और बढ़ावा दिया जा सके। इस अभियान के तहत आद्रा मंडल में अन्य गतिविधियाँ भी आयोजित की जाएंगी, जिनमें सफाई अभियान, जागरूकता कार्यक्रम, और स्वास्थ्य शिविर प्रमुख हैं। ये सभी स्वच्छता गतिविधियाँ महात्मा गांधी की जयंती (2 अक्टूबर) तक जारी रहेंगी।

कला और संस्कृति ही हमारी पहचान : शिक्षा मंत्री

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *