खनन न्यूज-निदेशालय द्वारा अवैध खनन/परिवहन/भण्डारण पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु ड्रोन का उपयोग प्रारम्भ


AKGupta मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी लखनऊ-अवैध खनन/परिवहन/भण्डारण पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय द्वारा ड्रोन का उपयोग प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी गयी है। इस प्रक्रिया की शुरूआत विभिन्न जनपदों में हो चुकी है। ड्रोन सर्वे के माध्यम से खनन क्षेत्र एवं भण्डारण स्थलों में उपलब्ध उपखनिज की मात्रा का वैज्ञानिक ढंग से आकलन किया जा रहा है, जिससे अपवंचन करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जा सकेगी और अवैध खनन/परिवहन/भण्डारण नही हो सकेगा। विशेष सचिव/अपर निदेशक, भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग द्वारा दिनांक 24/7/2025 को जनपद हमीरपुर के जिला प्रशासन की टीम के साथ संयुक्त रुप से ग्राम-छानी में विवेक वर्मा के पक्ष में स्वीकृत भण्डारण स्थल का निरीक्षण ड्रोन के माध्यम से कराया गया। मौके पर ड्रोन द्वारा भण्डारण स्थल की फोटो व वीडियो advanced सेन्सर का उपयोग करके लिया गया और भण्डारित उपखनिज की मात्रा की माप की गयी। विशेष सचिव द्वारा अन्य जनपदों को भी निर्देशित किया गया कि अपने जिलों में ड्रोन के माध्मय से खनन व भण्डारण क्षेत्रों का निरीक्षण कराना सुनिश्चित करें। इस सम्बन्ध में समस्त जिलाधिकारियों को निदेशक, भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय, उ0प्र0 द्वारा पूर्व से ही निर्देशित किया गया है।










