दिवंगत समाजसेवी महेंद्र प्रसाद साहु के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुँचे वैश्य समन्वय समिति के पदाधिकारीगण

Media House सरायकेला – विगत 14 अक्टूबर, 2023 को वार्ड 2 ,धर्मशाला रोड, सरायकेला निवासी समाजसेवी महेंद्र प्रसाद साहु का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। वैश्य समन्वय समिति के अध्यक्ष प्रमोद कुमार गुप्ता सहित गोपाल प्रसाद साहु, सुरेश प्रसाद साहु, सत्य नारायण साहु, शिक्षाविद् एस डी प्रसाद, ज्ञान देव साव, वैद्धनाथ साव, अयोध्या प्रसाद साह (गुमला),नगेंद्र साह (चाईबासा), सुशील कुमार साहु, चंदन साहु, रविंद्र गुप्ता, देवी लाल साव सहित समाज के लगभग एक हजार लोग आज ब्रह्मभोज में शामिल हुए व उनके फोटो पर पुष्प अर्पित कर उनको श्रद्धांजलि दी गई। प्रमोद कुमार गुप्ता ने बताया कि महेंद्र प्रसाद साहु अपने पीछे चार पुत्र क्रमश: बिनोद कुमार साहु, प्रमोद कुमार साहु, आमोद कुमार साहु, सुबोध कुमार साहु को छोड़ गये हैं। वे समाज में बहुत सक्रिय रहते थे और सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते थे और तन मन धन से सहयोग करते थे। समाज में उनकी अपनी एक अलग पहचान थी जिसको कभी भुलाया नहीं जा सकता है। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए हम सभी भगवान से प्रार्थना करते हैं। ऊँ शांति।

झारखंड के विभिन्न जिलों से बीएलओ, वालेंटियर एवं बूथ अवेयरनेस ग्रुप (BAG) के 312 सदस्य की टीम जाएगी नई दिल्ली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *