पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन, दिग्गज नेताओं ने जताया दुख

नई दिल्ली, 26 दिसंबर (आईएएनएस)। देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं दिग्गज कांग्रेस नेता डॉ. मनमोहन सिंह का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान गुरुवार देर शाम उन्होंने आखिरी सांसें ली। मनमोहन सिंह के जाने से कांग्रेस समेत कई दलों के नेताओं ने शोक प्रकट किया है।

छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम और दिग्गज कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर लिखा, “देश आपका आभारी रहेगा सर। इतिहास आपके योगदान से सदैव परिपूर्ण रहेगा। एक महान राष्ट्र कर्मी आज जीवन के अंतिम सफर पर हम सबसे विदा हो गए हैं। उनके व्यक्तित्व, योगदान और देशसेवा के लिए शब्द कम हैं। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी का निधन बड़ी क्षति है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें।”

हरियाणा के पूर्व सीएम और सीनियर कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, “दुनिया के महान अर्थशास्त्री, भारत में आर्थिक सुधारों के पुरोधा और अपने काम के जरिये देश को प्रगति पथ पर आगे बढ़ाकर दुनिया भर में अलग पहचान दिलाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन की खबर से मन व्यथित है। उनके जाने से राजनीतिक जगत को अपूरणीय क्षति हुई है, जो निकटतम भविष्य में भर पाना बेहद मुश्किल है। दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि, परिवारजनों व समर्थकों के प्रति गहरी संवेदनाएं।”

दिल्ली कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने लिखा, “पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन से बहुत दुःख हुआ। एक दूरदर्शी नेता, एक असाधारण अर्थशास्त्री और एक सच्चे राजनेता, भारत की प्रगति और वैश्विक प्रतिष्ठा में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं।”

देश को गृह युद्ध की ओर धकेलने की साजिश : मौलाना यासूब अब्बास

पीडीपी की नेता इल्तिजा मुफ्ती ने सोशल मीडिया पर लिखा, “मनमोहन सिंह जी के निधन से भारत ने आज एक सच्चा रत्न खो दिया है। वे साधारण पृष्ठभूमि से थे, फिर भी वे एक महान राजनेता और हमारे देश के आर्थिक सुधारों के प्रमुख वास्तुकार बन गए। उनका सबसे बड़ा योगदान सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत करना था, जिसने आर्थिक रूप से हाशिए पर पड़े लाखों भारतीयों के जीवन को बदल दिया। उनकी पत्नी और बेटियों के प्रति गहरी संवेदना।”

आम आदमी पार्टी (आप) की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने लिखा, “बेजोड़ बुद्धि और विनम्रता के धनी राजनेता डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन से बहुत दुःख हुआ। उनका निधन देश के लिए बहुत बड़ी क्षति है। मैं उनकी आत्मा की शांति और उनके प्रियजनों को शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं। ओम शांति।”

ओडिशा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके लिखा, “पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन की दुखद सूचना मिली। महाप्रभु जगन्नाथ जी दिवंगत आत्मा को अपने निज धाम में स्थान दें। उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता हूं।”

कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने एक्स पर लिखा, “पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन की सूचना से मन बेहद आहत है। उनका जाना पूरे देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है, लेकिन मेरे लिए यह परिवार के एक बड़े और मार्गदर्शक के चले जाने जैसा है। भारत के आर्थिक सुधारों में उनका योगदान ऐतिहासिक है। उनके नेतृत्व में भारत ने उदारीकरण, वैश्वीकरण और आर्थिक विकास की राह पकड़ी, जिसने करोड़ों भारतीयों के जीवन को सकारात्मक रूप से प्रभावित किया। मेरे लिए उनके साथ काम करना न केवल एक सौभाग्य था, बल्कि हर पल उनसे सीखने का अवसर भी मिला। उनकी सादगी, धैर्य और निस्वार्थ सेवा का उदाहरण सदैव प्रेरणा देता रहेगा। देश उनके योगदान को हमेशा याद रखेगा। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दें। विनम्र श्रद्धांजलि।”

गुजरात में रोज 223 से ज्यादा लोगों को हार्ट अटैक की शिकायत, अहमदाबाद से 20 फीसद मामले

पंजाब विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने ‘एक्स’ पर लिखा, “भारत के आर्थिक सुधारों के निर्माता और हमारे देश के सबसे विनम्र और प्रतिष्ठित नेताओं में से एक डॉ. मनमोहन सिंह हमें छोड़कर चले गए हैं। कम बोलने वाले लेकिन अपार ज्ञान वाले व्यक्ति, उनके नेतृत्व ने भारत को महत्वपूर्ण चुनौतियों से शालीनता और ईमानदारी के साथ बाहर निकाला। नागरिक संवाद और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता और भारत की प्रगति में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। शांति से विश्राम करें, सर। राष्ट्र एक सच्चे राजनेता और भारतीय राजनीति के एक सौम्य दिग्गज के निधन पर शोक व्यक्त करता है।”

‘आप’ के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने ‘एक्स’ पर लिखा, “विश्व प्रसिद्ध अर्थशास्त्री और भारतीय अर्थव्यवस्था के उदारीकरण के पीछे के वास्तुकार, डॉ. मनमोहन सिंह जी ने भारत को कठिन समय से निकालकर एक नए युग में पहुंचाया। ऑक्सफोर्ड से शिक्षा प्राप्त अर्थशास्त्री, उन्होंने भारत के 1991 के आर्थिक सुधारों का नेतृत्व किया और प्रधानमंत्री के रूप में राष्ट्र का नेतृत्व शांत दृढ़ संकल्प के साथ किया, जिससे साबित हुआ कि बुद्धि और ईमानदारी से परिवर्तनकारी बदलाव लाया जा सकता है। मैं हमारे सबसे प्रतिष्ठित राजनेताओं में से एक के निधन पर शोक व्यक्त करने वाले राष्ट्र के साथ हूं। उनकी विरासत हमेशा बनी रहेगी और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगी।”

–आईएएनएस

एससीएच/एबीएम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *