नोएडा : पुलिस मुठभेड़ में शातिर पति-पत्नी गिरफ्तार, सौ से अधिक वारदातों को दिया अंजाम 

नोएडा, 2 जनवरी (आईएएनएस)। नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद सौ से अधिक वारदातों को अंजाम देने वाले शातिर संजय पहाड़िया को पत्नी रेखा पहाड़िया के साथ गिरफ्तार किया। दोनों के ऊपर दिल्ली-एनसीआर में सौ से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं।

डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि थाना फेज-3 पुलिस मामूरा चौक रोड पर बैरियर लगाकर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक एसयूवी में दो व्यक्ति सवार दिखे।

पुलिस ने कार चालक को गाड़ी रोकने का इशारा किया। लेकिन, वह नहीं रुके और मौका देखकर तेजी से भागने लगे। पुलिस टीम ने गाड़ी का करीब एक किलोमीटर तक पीछा किया। इसी बीच चालक गाड़ी लेकर सेक्टर-71 स्थित छठ पूजा रोड की तरफ जाने लगा।

हालांकि, पुलिस टीम ने गाड़ी को रोक लिया। इसके बाद दोनों सवार गाड़ी से उतरकर भागने का प्रयास करने लगे और टीम पर फायरिंग भी की गई। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया।

घायल की पहचान दिल्ली निवासी संजय पहाड़िया के रूप में की गई। उसके पास से एक तमंचा और गाड़ी बरामद हुई। संजय पहाड़िया को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं, पुलिस ने कॉम्बिंग के दौरान एक महिला को भी गिरफ्तार किया। महिला की पहचान रेखा पहाड़िया के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार महिला संजय पहाड़िया की पत्नी है।

पुलिस ने बताया कि दोनों गाड़ी का इस्तेमाल चोरी किए गए सामान को बेचने के लिए करते थे। गाड़ी से पांच पेटी अवैध शराब और कुछ गहने बरामद हुए हैं। दोनों से पूछताछ की जा रही है।

कर्नाटक की तीन विधानसभा सीटों पर कांग्रेस ने दर्ज की जीत, वायनाड में प्रियंका गांधी ने तोड़ा भाई राहुल का रिकॉर्ड

–आईएएनएस

पीकेटी/एबीएम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *