विद्याधर प्रसाद को इंस्टीट्यूट आफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के पूर्वी क्षेत्रीय परिषद के सदस्य के रूप मे चयनित

मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी 13ता.रांची– कॉस्ट अकाउंटेंट विद्याधर प्रसाद को इंस्टीट्यूट आफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के पूर्वी क्षेत्रीय परिषद के चुनाव में सदस्य के रूप मे चयनित घोषित किया गया। इस संदर्भ में आज दिनांक 12 जुलाई 2023 को इंस्टीट्यूट आफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स आफ इंडिया के द्वारा अधिसूचना जारी की गई। विद्याधर प्रसाद पूर्व में रांची चैप्टर ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट के अध्यक्ष सहित विभिन्न पदों पर काफी लंबे समय तक कार्य किया। रांची क्षेत्र से पूर्वी क्षेत्रीय परिषद के लिए चुने जाने पर रांची चैप्टर के अध्यक्ष मिथिलेश कुमार प्रसाद ने बधाई देते हुए कहा की विद्याधर प्रसाद के चयनित होने पर क्षेत्र में कॉस्ट अकाउंटिंग पेशे के विकास में गति आने की आशा है। साथ ही उन्होंने कहां कि रांची चैप्टर के आधारभूत संरचना के विकास में उनका पूरा सहयोग मिलेगा ऐसी अपेक्षा है। इस अवसर पर रांची चैप्टर के वरीय उपाध्यक्ष प्रभाष मिश्रा ने शुभकामना देते हुए कहा कि विद्याधर प्रसाद के साथ मिलकर रांची चैप्टर के विकास के लिए कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर रांची से पूर्वी क्षेत्रीय परिषद के पूर्व अध्यक्ष अजयदीप बाधवा रांची चैप्टर के पूर्व चेयरमैन संजय सिंह अरुणजय सिंह उपाध्यक्ष मीरा प्रसाद सचिव श्रीकांत संयुक्त सचिव आरपी सिंह कोषाध्यक्ष रश्मि सदस्य संदीप कुमार आनंद कुमार पांडे सहित बड़ी संख्या में रांची कॉस्ट अकाउंटेंट द्वारा हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी गई। ध्यातव्य है कि इससे पहले वर्ष 2007 में रांची चैप्टर के अजयदीप बाधवा पूर्वी क्षेत्रीय परिषद के लिए चुने गए थे।
ज्ञातव्य है कि इंस्टीट्यूट आफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स आफ इंडिया भारत सरकार के अंतर्गत एक वैधानिक संस्था है जो भारतीय संसद द्वारा पारित अधिनियम के अंतर्गत निर्मित है जो वित्तीय विशेषज्ञता क्षेत्र में शिक्षण एवं प्रशिक्षण का कार्य करती है। इस संस्था के केंद्रीय एवं चार क्षेत्रीय परिषद के लिए चुनावी मतदान विगत 1 एवं 2 जुलाई को पूरे देश में एक साथ कराया गया एवं जिसकी मतगणना 7 जुलाई से लेकर 11 जुलाई तक संस्था के मुख्यालय कोलकाता में हुई तथा चयनित उम्मीदवारों की सूची आज अधिसूचना द्वारा जारी की गई।










