खान सुरक्षा निदेशालय की कब खुलेगी आंखें, बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र में हुआ हादसा, टीपर चालक की मौत,


बारी डाला स्थित संचालित एक गहरी खदान में एक तरफ पानी भरा हुआ है (मौत का कुआं) दूसरी तरफ सभी नियम कानून को ताख पर रखकर धड़ल्ले से खनन कार्य चल रहा है लोगों की माने तो उक्त खदान में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है.!
मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी सोनभद्र-बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र में आए दिन हो रहे खदानों में हादसे को लेकर खान सुरक्षा निदेशालय वाराणसी/गाजियाबाद, जिला प्रशासन, खनन विभाग के अधिकारियों का मौन बने रहना क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है कि आखिर कब तक खदानों में चलेगा मौत का खेल.! बिना नियम कानून मानक के चल रहे डेंजर खदानों पर आखिर कब खान सुरक्षा निदेशालय की आंखें खुलेगी.?
ओबरा बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र में पत्थर की खदान में हादसा होने से एक टीपर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद खदान में सन्नाटा छा गया और एक के बाद एक करके मशीने बाहर निकलने लगी। घायल टीपर चालक उम्र लगभग 40 वर्षीय कैलाश पुत्र शिवदास निवासी डाला तेलगुड़वा पत्रही को आनन फानन में चोपन स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराने ले जाया गया लेकिन गंभीर हालात को देखते हुए मौजूद अस्पताल स्टॉफ ने एडमिट करने से इंकार कर दिया, जिसके बाद परशान लोगों ने घायल को जिला अस्पताल ले गए लेकिन वहां पहुंचते ही घायल टीपर चालक की मौत हो गईं। घटना की सूचना परिजनों को दी गईं। सूचना पर जिला अस्पताल पहुंचे परिजनों की सहमति से पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया गया। घटना स्थल पर मौजूद मज़दूर ने नाम ना छापने की शर्त पर बताया कि घटना सुबह 8 से 9 के बीच सुबह की है। टीपर पर बोल्डर लोड कराने के लिए पहुंचा टीपर चालक के सर के ऊपर अचानक बोल्डर गिर गया। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया।
जिसे खदान क्षेत्र से हटाकर तत्काल अस्पताल ले जाया गया। लेकिन जिला अस्पताल पहुंचते ही टीपर चालक की मृत्यु हो गईं। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि बिना सुरक्षा मानक की पूर्ति किये खनन किया जा रहा है। नतीजन आज फिर एक व्यक्ति को जान से हाथ धोना पड़ा। लोगों की माने तो खनन अधिकारी की उदासीनता की वजह से खदान में कार्य करने वाले मज़दूर काल के गाल में समा जा रहे है। अगर ईमानदारी से खनन विभाग मानक के तहत खनन कार्य के लिए खननकर्ता को बाध्य कर दे तो काफी हद तक खनन क्षेत्र में हादसे पर लगाम लग सकती है। ओबरा थाना में मौजूद खनन स्पेक्टर से पत्रकारों ने हादसे पर जवाब मांगना चाहा तो खनन स्पेक्टर ने हादसा होने की जानकारी से ही इंकार कर दिया। वही पुलिस ने कहा कि मामले का संज्ञान सोशल साइट x से हुई है। अगर तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।











