जैविक खेतों से खेत और किसान दोनों का सेहद रहेगा स्वस्थ्य

चोपन ब्लॉक के पांच गांव के 50 किसान करेंगे जैविक खेती

मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी गोविंदपुर,सोनभद्र-म्योरपुर ब्लॉक के गोविंदपुर स्थित सामाजिक संस्थान बनवासी सेवा आश्रम में
जैविक खेती के अध्ययन और प्रशिक्षण के लिए मंगलवार को चोपन ब्लॉक के पड़रच , जमुवल, हर्रा , गाय घाट के 50 किसानों ने चोपन ब्लॉक के एडीओ कृषि पंकज यादव, और डा कैलाश राम के नेतृत्व में पहुंचे और जैविक खेती की जानकारी ली। आश्रम में जैविक खेती का कार्य और गहन अध्ययन करने वाले कृषि विशेषज्ञ शिव शरण सिंह ने किसानों को जैविक खेती और रासायनिक खाद से होने वाले लाभ और हानि की जानकारी दी।उन्होंने किसानों को केंचुआ खाद,कंपोस्ट खाद बनाने की सरल विधि और प्रयोग की जानकारी दी और मौके पर दिखाया कि किसान कैसे जैविक खाद बना कर आत्म निर्भर हो सकते है।बताया कि किसान जितना लागत लगाकर रासायनिक खाद और कीटनाशक का प्रयोग करता है उससे कम लागत में जैविक खाद बन जाता है।इससे खेत और मनुष्य दोनों के सेहद स्वस्थ्य रहेंगे और लागत भी कम आयेगी। उन्होंने ने किसानों का आह्वान किया कि वे भ्रम तोड़े कि जैविक खेती से उत्पादन कम होगा। खेती वैज्ञानिक तरीके से करेंगे तो ज्यादा उत्पाद होगा ।एडीओ कृषि और डा कैलाश ने बताया कि पांच गांव के 50 किसानों को इसके लिए प्रेरित कर उनका प्रशिक्षण दिया जाएगा। और किसानों को जैविक खेती तथा मोटे अनाज के उत्पादन के लिए प्रेरित किया जाएगा।

पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की दिलाई गई शपथ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *