शी चिनफिंग ने 'ग्लोबल साउथ' मीडिया और थिंक टैंक फोरम को बधाई संदेश भेजा

बीजिंग, 12 नवंबर (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने ‘ग्लोबल साउथ’ मीडिया और थिंक टैंक फोरम को बधाई संदेश भेजा।

इस मौके पर शी चिनफिंग ने कहा कि अब ‘वैश्विक दक्षिण’ देशों का प्रभाव मजबूत हो रहा है। मानव जाति की प्रगति के कार्य में ‘वैश्विक दक्षिण’ देश अधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। चीन हमेशा ‘वैश्विक दक्षिण’ देशों में से एक है और विकासशील देश है। चीन व्यापक ‘वैश्विक दक्षिण’ देशों के साथ सच्चे बहुपक्षवाद का पालन करते हुए समान व व्यवस्थित विश्व बहुध्रुवीकरण और समावेशी व सर्वांगीण आर्थिक वैश्वीकरण को प्रोत्साहन देता है, ताकि एक साथ मानव जाति के साझे भविष्य वाले समुदाय का निर्माण किया जा सके।

शी चिनफिंग ने आगे कहा कि सदी के अभूतपूर्व परिवर्तन की स्थिति में आधुनिकीकरण की खोज और अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था को अधिक न्यायसंगत व उचित दिशा में बढ़ाना ‘वैश्विक दक्षिण’ देशों का पवित्र ऐतिहासिक मिशन ही नहीं, ‘ग्लोबल साउथ’ मीडिया और थिंक टैंक के सामने मौजूद सामान्य मुद्दा है।

आशा है कि फोरम में उपस्थित मेहमान गहन रूप से विचार-विमर्श कर सहमति कायम रखेंगे और बुद्धिमता का योगदान देंगे।

गौरतलब है कि ‘ग्लोबल साउथ’ मीडिया और थिंक टैंक फोरम 11 नवंबर को ब्राजील के साओ पाओलो में उद्घाटित हुआ। उसी दिन ब्राजील के राष्ट्रपति ने भी फोरम के लिए बधाई संदेश भेजा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

एबीएम/

आज का राशिफल 22 अक्टूबर 2026: इन राशियों के लिए शुभ रहेगा गुरुवार, धन लाभ के योग

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *