युवक/युवतियों व कृषकों को खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र दिया जा रहा है प्रशिक्षण

मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी लखनऊ-उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा जिलों में स्थापित राजकीय खाद्य विज्ञान प्रशिक्षण केन्द्रों एवं सामुदायिक फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केन्द्रों पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के क्रम में विभाग द्वारा जिलों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रशिक्षण कार्य समय से पूर्ण करने के निर्देश दिये गये हैं

इन केन्द्रो पर युवक/युवतियों व कृषकों खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र प्रशिक्षण दिया जाता है। उप मुख्यमंत्री ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह प्रभावी कार्ययोजना व रूपरेखा तैयार कर इच्छित नवयुवकों, नवयुवतियों व किसानों को बेहतर से बेहतर प्रशिक्षण दिलाना सुनिश्चित करें।प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षण कार्यों की लगातार निगरानी भी जाय और प्रशिक्षण प्राप्त करने पर प्रशिक्षणार्थियों को रोजगार से जोड़ने के प्रभावी प्रयास किए जाएं।प्रशिक्षण प्राप्त कर प्रशिक्षणार्थी फूड प्रोसेसिंग का कार्य कर अपनी आमदनी बढ़ा सकेंगे प्रशिक्षित लोग अपनी यूनिट लगाकर अनुदान व अन्य सुविधाओं का लाभ भी ले सकेंगे।

विभाग द्वारा आगरा/अलीगढ़,मेरठ, मुरादाबाद, बरेली, कानपुर, झांसी, प्रयागराज ,वाराणसी, अयोध्या व गोरखपुर के राजकीय खाद्य विज्ञान प्रशिक्षण केंद्रो के प्रधानाचार्यो, मिर्जापुर, देवीपाटन,बस्ती, आजमगढ़, सहारनपुर व चित्रकूट धाम के खाद्य प्रसंस्करण अधिकारियों तथा फल संरक्षण अधिकारी लखनऊ को निर्देश दिए गए हैं कि वह निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप निर्धारित रोष्टर के अनुरूप समय से प्रशिक्षण पूरा करायें। वित्तीय वर्ष 2025-26 में खाद्य प्रसंस्करण में 150 लोगों ,बेकरी एवं कन्फेक्शनरीमे 150 लोगों और कुकरी( पाक-कला) में 150 लोगों को एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स का लक्ष्य है। इसी तरह बेकरी एवं कन्फेक्शनरी में 250 लोगों, कुकरी (पाक- कला) में 250 लोगों व सम्मिलित कोर्स में 500 लोगों को एक मासीय अंशकालीन प्रशिक्षण दिये जाने का टारगेट है। मण्डल/जनपद स्तर पर स्थापित राजकीय सामुदायिक फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केन्द्रों पर फूड प्रोसेसिंग के क्षेत्र में 15 हजार से अधिक प्रशिक्षणार्थियों को 15 दिवसीय प्रशिक्षण दिलाने का लक्ष्य निर्धारित है।

मौसमीय आपदा से प्रभावित औद्यानिक फसलों की क्षतिपूर्ति में तेजी लायी जाए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *