भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, सड़क निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं-प्रभारी मंत्री

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी सोनभद्र-उत्तर प्रदेश सरकार की विकासपरक योजनाओं के क्रम में आज वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग से पकरी संपर्क मार्ग (न्यू कॉलोनी) तक बनने वाली सड़क का विधिवत शिलान्यास और पूजन प्रभारी मंत्री रवीन्द्र जायसवाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय प्रभारी मंत्री जी ने शिलापट्ट का अनावरण कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। शिलान्यास के पश्चात उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों और ठेकेदारों को कड़े निर्देश दिए।

उन्होंने कहा, सड़क की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सरकार की मंशा स्पष्ट है कि जनता के पैसे का सदुपयोग हो और सड़कें टिकाऊ बनें। जीरो टॉलरेंस नीति का पालन हो, प्रभारी मंत्री जी ने मुख्यमंत्री के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि विकास कार्यों में जीरो टॉलरेंस की नीति लागू है। यदि निर्माण सामग्री या कार्य की गुणवत्ता में कोई धांधली पाई गई, तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि सड़कों का जाल बिछाना सरकार की प्राथमिकता है ताकि अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को भी सुगम आवागमन की सुविधा मिले। इस अवसर पर विधायक सदर भूपेश चैबे, भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता उपस्थित रहें। यह सड़क 63 किलोमीटर है, जो मेन रोड से न्यू कॉलोनी तक इस संपर्क मार्ग की मांग लंबे समय से की जा रही थी। इसके निर्माण से स्थानीय निवासियों और राहगीरों को जर्जर रास्ते से मुक्ति मिलेगी। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहंे, जिन्होंने इस सौगात के लिए सरकार का आभार व्यक्त किया।

राज्यपाल के आगमन के दृष्टिगत जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने सेवाकुंज आश्रम कारीडाड़ चपकी का किये निरीक्षण

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *