ईवीएम एवं वीवीपैट की फर्स्ट लेवल चेकिंग 12 अक्टूबर से होगी प्रारंभ

मीडिया हाउस सोनभद्र – मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के पत्र संख्या-258/सी0ई0ओ0-5-36/05-2026 दिनांक 30 सितंबर, 2026 एवं पत्र संख्या-273/सी0ई0ओ0-5-36/05-2026 दिनांक 05 अक्टूबर, 2026 के क्रम में जनपद सोनभद्र में आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के लिए ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की फर्स्ट लेवल चेकिंग (एफएलसी) का कार्य दिनांक 12 अक्टूबर, 2026 से प्रारंभ किया जाएगा।
Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे
उप जिला निर्वाचन अधिकारी, सोनभद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बेल) के इंजीनियरों द्वारा ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की फर्स्ट लेवल चेकिंग का कार्य कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम/वीवीपैट गोदाम, लोढ़ी, सोनभद्र में संपन्न कराया जाएगा।










