डॉ.भीमराव अंबेडकर का जन्म जयंती धूमधाम से मनाया गया-हरिनाथ साहू

मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी 14ता.रांची- राष्ट्रीय तेली साहू महा संगठन रांची जिला के नेतृत्व में भामाशाह नगर रिंग रोड, होचर कोल्हा साहू के आवासीय कार्यालय पर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का जन्म जयंती कार्यक्रम रखा गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पांजलि के साथ डॉक्टर भीमराव अंबेडकर अमर रहे,भारत माता की जय के उद्घोष के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित RTSM के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष हरिनाथ साहू ने बाबा साहब के अपमानजनक व त्रासदी भरी जीवनी एवं दुनिया का सबसे बड़ा एवं लिखित समतामूलक लोकतांत्रिक संविधान निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए अपने संबोधन में कहा कि आज उनके द्वारा दिए गए संवैधानिक अधिकार के कारण ही देश के बहुसंख्यक अति पिछड़े, दलितों, आदिवासियों, धार्मिक अल्पसंख्यकों एवं असंख्य दबे कुचले वंचित शोषित समाज को शिक्षा और समानता के अधिकार के द्वारा आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करती है।
किंतु चंद षड्यंत्रकारी शासक वर्गों के साजिशों का शिकार बन देश के बहुसंख्यक समाज आज भी सामाजिक न्याय एवं सामाजिक धार्मिक राजनीतिक भागीदारी से वंचित सामाजिक न्याय का बाट जोह रही है। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के सपनों का भारत के लिए हमें धार्मिक ग्रंथों के साथ-साथ संविधान का अध्ययन करना होगा, देश में समानता के अधिकार के तहत आरक्षण, जाति आधारित जनगणना अति आवश्यक है। जिसकी जितनी आबादी मिले उनको उतनी राजनीतिक सामाजिक एवं धार्मिक भागीदारी अपना अधिकार के लिए शिक्षित और संगठित होकर संघर्ष करना होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला परिषद सदस्य किरण देवी एवं संचालन उप मुखिया जितेंद्र साहू ने किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी अशोक साहू, RTSM के रांची जिला अध्यक्ष संजय साहू, कार्यकारी अध्यक्ष मुरारी गुप्ता, प्रभारी हजारी प्रसाद मोदी, कुंज बिहारी जी, धनेश्वर साहू, बेनी साहू, रामलाल साहू, कर्मा साहू रामविलास साहू, विनोद साहू, आकाश कुमार, सुरेश साहू, राजेंद्र प्रसाद, रूपा कुमारी सहित दर्जनों समाजसेवी एवं जनप्रतिनिधिगण शामिल हुए।