एसपी ने रात्रि में बालीडीह और माराफारी थाना का किया औचक निरीक्षण 

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी बोकारो : पुलिस अधीक्षक, बोकारो द्वारा रात्रि में बालीडीह व माराफारी थाना क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया गया। औचक निरीक्षण के क्रम में दोनों थाना क्षेत्र के रात्रि पेट्रोलिंग, टाइगर मोबाइल व रक्षक राइडर द्वारा की जाने वाली रात्रि गश्ती को और सुदृढ़ कर विधि व्यवस्था व आम जनों में सुरक्षा की भावना को बेहतर तरीके से विकसित करने को लेकर दोनो थाना प्रभारी को कई टिप्स दिए। थाना प्रभारी को रात्रि में स्वयं क्षेत्र में गश्ती करने, चोरी इत्यादि की घटनाओं पर पुलिस की कठोर निगरानी रखने व आमजनों में सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर तरीके से विकसित करने को कहा गया। इसके अलावा मुहर्रम को लेकर थाना प्रभारी को अलर्ट रहते हुए सभी तरह के असामाजिक तत्वों पर कठोर कार्रवाई करने व सोशल मीडिया की निगरानी रखने का निर्देश दिया गया।

जंक फूड से करें परहेज,नहीं तो आने वाले दिनों में लोग हो जाएंगे मंदबुद्धि : डॉ संजय कुमार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *