मुहर्रम को लेकर चौक पर सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से विभिन्न गतिविधियों पर नजर रखेंगी जिला पुलिस 

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी बोकारो : मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रही है। विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिला नियंत्रण कक्ष द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुहर्रम के दौरान जिले के प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से कड़ी निगरानी रखी जाएगी। इसके अलावा ड्रोन कैमरों की मदद से भी विभिन्न गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी, ताकि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। उन्होंने बताया कि टाइगर मोबाइल के जवानों को विशेष निर्देश दिए गए हैं कि वे लगातार क्षेत्र में गश्त करते हुए हर गतिविधि पर पैनी नजर बनाए रखें। जिला नियंत्रण कक्ष की ओर से आम लोगों की सहायता और सूचना के लिए तीन मोबाइल नंबर भी जारी किए गए हैं। ये नंबर हैं— Dail 112,8986660333, 9431706420 और 9693042515 है।पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि यदि कहीं भी किसी प्रकार की गलत, संदिग्ध या असामाजिक गतिविधि दिखाई दे, तो तुरंत इन नंबरों पर सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।मुहर्रम को लेकर जिला पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह सतर्क है और शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा, शहरी क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए होगा मंथन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *