एनटीपीसी को ‘विद्युत उत्पादन में उत्कृष्ट योगदान’ के लिए सीबीआईपी पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया गया

मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी 5ता.नई दिल्ली-एनटीपीसी अर्थात राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम को बिजली उत्पादन में उत्कृष्ट योगदान के लिए केन्द्रीय सिंचाई एवं बिजली बोर्ड पुरस्कार (सीबीआईपी अवार्ड) 2022 से सम्मानित किया गया है और जिसका श्रेय इसके विंध्याचल सुपर थर्मल पावर स्टेशन को दिया जाता है, जो देश में अपनी दक्षता और उच्च स्तर के उत्पादन के लिए सबसे बड़ा बिजलीघर है। यह पुरस्कार आर.के. सिंह, केंद्रीय विद्युत, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह द्वारा आज यहां नई दिल्ली स्थित स्कोप कन्वेंशन सेंटर में सीबीआईपी दिवस के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में प्रदान किया गया और इसे रमेश बाबू वी, निदेशक (संचालन) और प्रवीण सक्सेना, क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (उत्तरी क्षेत्र) ने ग्रहण किया। इस अवसर पर सुवाश चंद्र नाइक, कार्यकारी निदेशक (विंध्याचल) भी उपस्थित थे । एनटीपीसी पूरी जिम्मेदारी के साथ सतत रूप से बिजली उत्पादन करने के लिए प्रतिबद्ध है और आकार एवं दक्षता की दृष्टि से भारतीय ऊर्जा क्षेत्र में इसका प्रमुख स्थान है । सीबीआईपी पुरस्कार जल, बिजली और नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्रों के विकास में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए संस्थानों/व्यक्तियों को प्रदान किए जाते हैं।यह पुरस्कार देश में बिजली उत्पादन में एनटीपीसी के निरंतर योगदान के एक प्रमाण के रूप में है।

अमेरिकी एनएसए की जयशंकर से मुलाकात,भारत-अमेरिका रणनीतिक होगी मजबूत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *