खुशियों और भाईचारे का त्यौहार : विनोद
महापौर प्रत्याशी संजू देवी का होली मिलन समारोह संपन्न

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी 05ता॰बोकारो। संजू देवी चास नगर निगम महापौर प्रत्याशी के द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन बुनियादी स्कूल के प्रांगण में किया गया जहां चास बोकारो के विभिन्न क्षेत्रों से हजारों हजारों की संख्या में लोगों ने होली मिलन का लुफ्त उठाया और एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी इस होली मिलन समारोह में समाजसेवी बिनोद कुमार ने कहा कि होली खुशियों का त्योहार है और आपसी भाईचारे का त्यौहार है 2023 का वर्ष खुशियों का वर्ष हो और आप सभी यह त्यौहार धूमधाम से मनाएं और आपसी भाईचारे के साथ मनाएं होली मिलन के दौरान कलाकारों द्वारा होली की गीत सुना कर अतिथियों को आनंदित किया गया जहां सभी अतिथियों ने झुमके होली मनाया समाजसेवी विनोद कुमार ने कहा कि यह कार्यक्रम आप सभी के सहयोग के बिना अधूरी थी चास बोकारो की जनता को आभार व्यक्त करता हूं कि मेरे आग्रह को स्वीकार करते हुए होली मिलन को सफल बनाया इस होली मिलन के शुभ अवसर पर लक्ष्मी नारायण यादव, संजीत पोल्टा, अमर स्वर्णकार, गणेश गुप्ता, अशोक सिंह, सुशील हाड़ी, काली अचार्य, प्रकाश पासवान, भरत सिंह छतवाल, अंबुज मंडल, दलजीत सिंह, वीरेंद्र दीगर, पप्पू चौरसिया, कमलेश कुमार, बबलू केसरवानी, राजकुमार चौरसिया, विक्की सिंह, संदेश सिंह, सुनील सिंह, राज सिंह, प्रमोद कुमार, लाली मंडल, गौतम डिसूजा, राजकुमार यादव, सुभाष, राकेश, जय, राकेश सिंह, शिवा, अजय बावरी, शिवा आचार्य, चंदन बावरी, रमेश दास, विजन, बंटी, मनोज, जानकी जी, अनिल जी, जितेंद्र, सुमित कुमार, शिव शंकर राय आदि समस्त चास वासी मौजूद थे।










