गोमिया प्रखंड के विभिन्न शिक्षण संस्थानो में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस समारोह

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी बोकारो/गोमिया : गोमिया प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कई जगहों में सांस्कृतिक कार्यक्रम व क्विज कंपटीशन आयोजित की गई। इस दौरान विभिन्न समारोह में कई प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया और शिक्षकों के योगदान की सराहना की। स्वांग स्थित नेहरू हाई स्कूल में बोकारो जिला अपर समाहर्ता सुनील चंद्रा पहुंचकर महान शिक्षाविद डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के तस्वीर पर माल्यार्पण किया और शिक्षकों को सम्मानित किया। वहीं गोमिया मोड़ स्थित सक्सेस जोन एरा कोचिंग संस्थान में समारोह धूमधाम से मनाया गया। इसके अलावा पिट्स मॉडर्न स्कूल गोमिया,डिग्री कॉलेज गोमिया, इंटर कॉलेज गोमिया,आदर्श विद्यालय गोमिया, अनिल सिन्हा मेमोरियल स्कूल गोमिया, जागृति कंप्यूटर सेंटर स्वांग सहित अन्य शिक्षण संस्थानों में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बोकारो उपायुक्त के निर्देशानुसार गोमिया प्रखंड के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में शिक्षक दिवस समारोह में प्रशासनिक अधिकारी शामिल होकर शिक्षकों को सम्मानित किया। गोमिया बीडीओ महादेव कुमार महतो ने उर्दू उत्क्रमित मध्य विद्यालय झिरके में शिक्षक दिवस समारोह में शामिल हुए। प्लस टू उच्च विद्यालय गोमिया में सीओ आफताब आलम, मध्य विद्यालय होसिर में गोमिया थाना प्रभारी प्रफुल्ल कुमार महतो, मॉडर्न उच्च विद्यालय गोमिया में आईईएल थाना प्रभारी श्याम लाल मंडल, प्लस टू उच्च विद्यालय में चतरोचट्टी थाना प्रभारी, उत्क्रमित उच्च विद्यालय कोदवाटांड़ में ललपनिया थाना प्रभारी, उत्क्रमित उच्च विद्यालय तिरला में जगेश्वर थाना प्रभारी, उत्क्रमित उच्च विद्यालय झुमरा पहाड़ में थाना प्रभारी रहावन ओ.पी, प्लस टू उच्च विद्यालय महुआटांड़ में महुआटांड़ थाना प्रभारी, मध्य विद्यालय कथारा में थाना प्रभारी कथारा ओ.पी आदि प्रशासनिक पदाधिकारी कार्यक्रम में शामिल होकर शिक्षकों को सम्मानित किया।










