छतरपुर में डीजे बजा तो नहीं होगा निकाह, मुस्लिम समुदाय के प्रमुख जिब्राइल राइन का फरमान

छतरपुर 

छतरपुर में मुस्लिम समाज के सदर के एक फरमान से समाज के लोगों के कान खड़े हो गए हैं. शादी समारोहों में बढ़ते डीजे और नाच-गाने के चलन पर मुस्लिम समाज ने सख्त रुख अपनाया है. सदर जिब्राइल राइन ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि जिस बारात में डीजे बजेगा और नाच-गाना होगा, वहां निकाह नहीं पढ़ाया जाएगा. उलेमाओं की बैठक में लिए गए इस फैसले के बाद समाज में नई चर्चा शुरू हो गई है. वहीं, सदर ने शादी में फिजूलखर्ची रोकने और सादगी से निकाह कराने का हवाला दिया है. इस निर्णय से समाज के कुछ लोग खुश हैं, तो कुछ इस फैसले के खिलाफ भी दिखाई दे रहे हैं। 

बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया निर्णय
छतरपुर में मुस्लिम समाज के भीतर शादी-विवाह के दौरान डीजे बजाने और नाच-गाने की बढ़ती परंपरा को लेकर समाज के उलेमाओं ने सख्त तेवर दिखाना शुरू कर दिया है. इस संबंध में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बारात में डीजे और नाच-गाने पर पहले से लागू प्रतिबंध आगे भी जारी रहेगा. बैठक में समाज के वरिष्ठ लोगों के साथ सदर एवं पार्षद जिब्राइल राइन ने भी इस फैसले का ऐलान करते हुए स्पष्ट संदेश दिया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों का निकाह नहीं पढ़ाया जाएगा। 

सादगी से निकाह करने की अपील
मस्जिद में आयोजित इस बैठक में समाज के धार्मिक विद्वानों और जिम्मेदार लोगों ने शादी समारोहों में बढ़ते डीजे, नाच-गाने और अन्य गैर-जरूरी गतिविधियों पर चिंता जताते हुए नाराजगी व्यक्त की. उलेमाओं ने कहा कि धार्मिक परंपराओं और मर्यादाओं का ध्यान रखते हुए ही विवाह समारोह आयोजित किए जाने चाहिए. समाज के लोगों से अपील की गई कि वे शादियों को सादगी के साथ संपन्न करें और ऐसे आयोजनों से बचें, जो धार्मिक मान्यताओं के अनुरूप नहीं हैं। 

यमुना में अमोनिया विवाद पर दिल्ली जल बोर्ड का स्पष्टीकरण, केजरीवाल के बयान को खारिज किया

वहीं, सदर जिब्राइल राइन ने कहा कि इस्लाम में ऐसे आयोजनों की अनुमति नहीं दी गई है. इसलिए समाज के लोगों को इस नियम का पालन करना चाहिए और उलेमाओं को भी ऐसी शादियों में निकाह नहीं पढ़ाना चाहिए. यह प्रतिबंध पहले से ही लागू था, बैठक में एक बार फिर इसे जोर-शोर से उठाया गया है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *