ठेका मजदूरों से बंद हो अपराधियों जैसा व्यवहार, दिनकर कपूर ने एमडी उत्पादन निगम से मिलकर दिया पत्रक,

मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी 13ता.सोनभद्र-अनपरा व ओबरा तापीय परियोजनाओं में काम कर रहे ठेका मजदूरों के गेट पास के हर छह माह पर नवीनीकरण करने और इसके लिए पुलिस वेरिफिकेशन कराने के आदेश के खिलाफ श्रम बंधु दिनकर कपूर ने आज लखनऊ शक्ति भवन में उत्पादन निगम के प्रबंध निदेशक पी गुरुप्रसाद से मिलकर अपना प्रतिवाद दर्ज कराया. उन्हें दो पत्रक सौंप परियोजना में ठेका मजदूरों की स्थिति से अवगत कराया गया. पत्र में कहा गया कि परियोजनाओं में एक ही स्थान पर स्थाई कामों में ठेका मजदूर पूरी जिंदगी काम करते हैं ऐसे में बार-बार उनसे पुलिस वेरिफिकेशन मांगना उनका अपमान है और अपराधियों जैसा सलूक है जिसे बंद होना चाहिए. पत्र में कहा गया कि अनपरा डी परियोजना में श्रम कानूनों का पूरी तौर पर उल्लंघन हो रहा है. वहां महिला मजदूरों के लिए शौचालय तक की व्यवस्था नहीं है. बिना कोई ब्रेक दिए लगातार 8 घंटा शिफ्ट में मजदूरों से काम कराया जा रहा है. मजदूरों को वेतन पर्ची नहीं दी जा रही है और उनके फस्ट एड का भी कोई इंतजाम नहीं है. मजदूरों को ओवरटाइम का दुगना मजदूरी भुगतान नहीं हो रहा है. बीटेक और आईटीआई किए हुए कुशल मजदूरों को अकुशल और अर्द्धकुशल मजदूरों का वेतन दिया जा रहा है. कैंटीन में बाजार दर से भी ज्यादा महंगा खाना और नाश्ता मजदूरों को दिया जा रहा है. पत्र में यह भी कहा गया कि प्रदेश में वेज रिवीजन ना होने से मजदूरों की मजदूरी बहुत कम है और उसमें भी अनपरा में मजदूरी कई माह तक बकाया रहती है इसके भी भुगतान की मांग की गई. एमडी से इन सवालों पर हस्तक्षेप कर सीजीएम अनपरा को ठेका मजदूरों के विधिक अधिकारों व सुविधाओं को सुनिश्चित करने का आदेश देने का अनुरोध किया गया है.

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 21 मई 2023 को-प्रभारी सचिव/नोडल अधिकारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *