विधान परिषद स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी सोनभद्र-वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का निर्धारित समयसीमा के भीतर समुचित ढंग से निर्वहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि विधान परिषद स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 के सफल एवं सुचारु संचालन के लिए जिन विभागों एवं अधिकारियों को जो जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, वे उनका गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन सुनिश्चित करें। पोलिंग पार्टियों की रवानगी, मतदान प्रक्रिया के दौरान आवश्यक व्यवस्थाओं तथा मतदान संपन्न होने के बाद मतपेटियों को सुरक्षित तरीके से वाराणसी ले जाकर जमा कराने तक की सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं। इस संबंध में संबंधित अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखते हुए प्रत्येक कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरा किया जाए।

उन्होंने निर्देशित किया कि निर्वाचन प्रक्रिया की नियमित मॉनिटरिंग कंट्रोल रूम के माध्यम से की जाए तथा सभी व्यवस्थाओं पर सतत निगरानी रखी जाए। निर्वाचन से संबंधित प्रत्येक कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा शिथिलता न होने पाए।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि विधान परिषद स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी संबंधित अधिकारी निर्वाचन आयोग के निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए अपने दायित्वों का पूरी तत्परता से निर्वहन करें।

शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की के साथ हुए दुष्कर्म का मामला, दोषी बलिराम को 10 वर्ष की कठोर कैद

बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वागीश कुमार शुक्ला, जिला विकास अधिकारी हेमंत कुमार सिंह, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी राजेश कुमार सहित समस्त उपजिलाधिकारी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *