थाना मांची, थाना म्योरपुर, चौकी सुकृत पुलिस द्वारा अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत की गयी सघन काम्बिंग

सेवानिवृत्त होने वाले 5 उप निरीक्षकगण, 2 मुख्य आरक्षी (कुल 07 पुलिस कर्मियों) को शॉल भेंट कर विदाई दी 

मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी 28ता.सोनभद्र- नक्सली संचरण पर प्रभावी रोकथाम रखने, दूरस्थ व पहाड़ी क्षेत्रों के निवासियों से समन्वय स्थापित रखने व जनता में सुरक्षा की भावना बनाये रखने एवं अभिसूचना संकलन के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) सोनभद्र के नेतृत्व में थाना मांची पुलिस द्वारा मय पीएसी थाना क्षेत्रान्तर्गत जंगलो में, थाना म्योरपुर पुलिस द्वारा मय पीएसी थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम किरविल/खम्हरिया के जंगलो में तथा इसी प्रकार चौकी सुकृत पुलिस द्वारा मय पीएसी के साथ चौकी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम परही व भवानीपुर के जंगलो में सघन कॉम्बिंग की गयी । काम्बिंग के दौरान स्थानीय लोगों से वार्ता कर उन्हें मुख्य धारा में रहकर पुलिस का सहयोग करने व किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि दिखने या नक्सली संचरण के विषय मे जानकारी होने पर तत्काल पुलिस एवं स्थानीय प्रशासन को अवगत कराने हेतु प्रेरित किया गया ।

सेवानिवृत्त होने वाले 5 उप निरीक्षकगण, 2 मुख्य आरक्षी (कुल 07 पुलिस कर्मियों) को शॉल भेंट कर विदाई दी

सोनभद्र- जनपद से कुल 7 पुलिसकर्मी अपनी सम्पूर्ण सेवाकाल के दौरान पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं लगन से कार्य करते हुए अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत हुए । इस अवसर पर पुलिस लाइन चुर्क सभागार कक्ष में पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मियों हेतु विदाई समारोह आयोजित किया गया । पुलिस अधीक्षक डॉ0 यशवीर सिंह द्वारा विदाई समारोह में सम्मिलित होकर सभी को उपहार, स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति-पत्र देकर उनके आगामी सुखमय व समृद्ध जीवन की कामना कर शुभकामनाओं सहित विदाई दी गयी । इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारीगण द्वारा भी सेवानिवृत होने वाले पुलिसकर्मियों को अपनी शुभकामनायें दी गई ।

पत्रकारों द्वारा होली मिलन समारोह का किया गया भब्य आयोजन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *