पटना में राबड़ी आवास पर सीबीआई की छापेमारी, जमीन के बदले नौकरी देने के मामले में पूछताछ

मीडिया हाउस न्यूज़ एजेंसी 6ता.पटना-राजधानी में एक बार फिर राबड़ी आवास पर सीबीआई का छापेमारी हुई है. सुबह से ही राबड़ी आवास के अंदर सीबीआई टीम की छापेमारी जारी है. 12 सदस्यीय टीम इस कार्रवाई में शामिल है. सूत्रों के मुताबिक राबड़ी देवी की सुरक्षा में लगे सभी सुरक्षाकर्मियों को आवास के बाहर निकाल दिया गया है. बताया जा रहा है कि जमीन के बदले नौकरी देने के मामले में ये पूछताछ हो रही है. दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने पहले ही इसके लिए नोटिस जारी कर दी थी.रेल मंत्री रहते हुए लालू प्रसाद यादव पर जमीन के बदले नौकरी देने का आरोप है. ये मामला 2004 से 2009 का है, जब वो केंद्रीय रेल मंत्री थे. इस मामले में लालू यादव के अलावा उनकी पर्नी राबड़ी देवी, उनकी दो बेटियों मीसा भारती और हेमा यादव और 12 अन्य लोगों के खिलाफ आरोप पत्र भी दाखिल किया जा चुका है. आपको बता दें कि इस मामले में सभी आरोपियों को 15 मार्च तक कोर्ट में पेश होने को कहा गया है. सीबीआई के आरोप के मुताबिक जब राजद सुप्रीमो लालू यादव रेल मंत्री थे, तब उन्होंने रेलवे में नौकरी देने में बड़ी पैमाने पर अनियमितता बरती थी.

गरीब दर्जा के लोगों ठंड को देखते हुए मुखिया के द्वारा बांटा गया कंबल।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *