पेट्रोल पंप पर दिनदहाड़े लूटपाट, लाखों की नकदी लूटकर फरार हुए अपराधी

मीडिया हाउस न्यूज़ एजेंसी 28ता.रोहतास. अपराधियों ने एक बार फिर से रोहतास में बड़ी घटना को अंजाम दिया है. यहां दिनदहाड़े अपराधियों ने एक पेट्रोल पंप में लूट की घटना को अंजाम दिया और तीन लाख कैश लेकर फरार हो गए. जिले के तिलौथू के निमियाडीह स्थित रंजन फ्यूल्स स्टेशन में लूट मंगलवार को यह घटना हुई. दो बाइक सवार चार अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम दिया. साथ ही पेट्रोल पंप के दो कर्मियों को मारपीट कर घायल कर दिया. एएसपी नवजोत सिमी ने बताया कि पेट्रोल पम्प पर दो बाइक से चार अपराधी आए थे. उन्होंने यहां पेट्रोल पम्प कर्मियों से मारपीट की और नकदी से लेकर फरार हो गए. हालांकि पुलिस ने उन दोनों बाइक को बरामद कर लिया है जिससे वे लूट की घटना को अंजाम देने आए थे. फ़िलहाल चारों अपराधी फरार हैं. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की एक विशेष टीम का गठन किया गया है. साथ ही पुलिस मामले की जांच को आगे बढ़ाये हुए है.








