मंत्री जोबा मांझी ने किया प्रथम ई-पत्रिका “पोषण धारा” का शुभारंभ

सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लाभुकों को ससमय मिलें, इसे सुनिश्चित करें- जोबा मांझी

मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी 15ता.रांची-महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा मंत्री  जोबा मांझी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लाभुकों को ससमय मिले, इस हेतु हर संभव प्रयास किया जाये। साथ ही योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं एवं शिकायतों का त्वरित निष्पादन करें। वह आज विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक में पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश दे रही थीं।
जोबा मांझी ने विभाग एवं यूनिसेफ के तकनीकी सहयोग से संपादित विभाग की प्रथम ई-पत्रिका “पोषण धारा” का शुभारंभ किया। पत्रिका का उद्देश्य झारखण्ड के सुदूर एवं दुर्गम क्षेत्र से कुपोषण से ग्रसित महिलाओं एवं बच्चों को बाहर निकाल लाने के प्रयासों की सफलता को इस पत्रिका के माध्यम से प्रकाशित करना है। यह पत्रिका क्षेत्र में कार्यरत कर्मियों, सहयोगियों, लाभार्थियों, किशोरी बालिकाओं एवं बच्चों को साझा मंच देने का प्रयास है। साथ ही जनमानस को पोषण विषय पर ज्यादा से ज्यादा जागरूक कर झारखण्ड को कुपोषण मुक्त बनाना है। मार्च 2022 में आयोजित पोषण पखवाड़ा में प्रथम स्थान प्राप्त पूर्वी सिंहभूम जिला एवं सितंबर 2022 में आयोजित पोषण माह में प्रथम स्थान प्राप्त गुमला जिला को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने सभी जिले को वर्ष 2023 में आयोजित होनेवाले पोषण पखवाड़ा एवं पोषण माह में भाग लेने हेतु प्रोत्साहित किया। विभाग द्वारा संचालित महत्वपूर्ण योजनाओं यथा आइसीसी अन्तर्गत वेतन, संविदा भत्ता, मानदेय एवं मकान किराये के भुगतान की स्थिति, आँगनबाड़ी केन्द्रों में सेविका एवं सहायिका के चयन की प्रगति, आँगनबाड़ी केन्द्रों में पूरक पोषाहार कार्यक्रम का संचालन, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का क्रियान्वयन, आँगनबाड़ी केन्द्रों के भवन, बिजली, चापाकल शौचालय निर्माण की स्थिति, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री लक्ष्मी लाडली योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, सामाजिक कुरीति निवारण योजना, ओल्ड एज होम, मूक बधिर विद्यालय, नारी निकेतन, तेजस्विनी योजना, कौशल प्रशिक्षण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, वन स्टॉप सेन्टर, उज्ज्वला योजना, महिला हेल्पलाईन 181, कामकाजी महिला छात्रावास योजना, मिशन वात्सल्य के तहत संचालित महत्वपूर्ण योजनाओं की भी समीक्षा की। बैठक में महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के सचिव कृपानंद झा, निदेशक समाज कल्याण छवि रंजन, निदेशक झारखण्ड राज्य बाल संरक्षण संस्थान बी. राजेश्वरी, सचिव संयुक्त अभय नंदन अम्बष्ठ, संयुक्त सचिव अर्चना मेहता, संयुक्त सचिव  राजेश प्रजापति, सहायक निदेशक और अन्य कर्मचारीगण उपस्थित थे।

गोविंद बाबू के आदर्शो पर चलना हमारा संकल्प : सचिन महतो

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *