गोविंद बाबू के आदर्शो पर चलना हमारा संकल्प : सचिन महतो

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी 23ता०बोकारो : माराफारी पंचायत स्थित गोविंद विद्यालय के प्रांगण में झारखंड आंदोलनकारी स्व गोविंद महतो की पुण्यतिथि मनाई गई. उनकी प्रतिमा पर माल्यर्पण करते हुए उनके सुपौत्र सह आजसू पार्टी के जिलाध्यक्ष सचिन महतो ने कहा कि झारखंड आंदोलन में स्व गोविंद महतो की अहम भूमिका रही थी। स्व विनोद बिहारी महतो और झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन के साथ मिलकर झारखंड आंदोलन को दिशा एवं रूप रेखा देने महत्वपूर्ण भूमिका निभाए थे। उन्होंने जीवन भर आम लोगों की सेवा करते हुए शोषण के खिलाफ आवाज बुलंद की। जिस वजह से उनकी पहचान पूरे कोयलांचल में एक बड़े आंदोलनकारी के रूप में उभरी थी।जिस उद्देश्य से गोविंद बाबू ने बोकारो स्टील प्लांट की स्थापना में सहयोग किया वह वर्तमान में पूर्ण होता नहीं दिख रहा हैं।मौके पर हरीश चन्द्र महतो, मुखिया बासुकी देवी, पंसस कल्याणी देवी, उप मुखिया अजय गोस्वामी, वार्ड सदस्य मुन्ना ओझा, पिंकी देवी, मीना देवी, सुमित्रा देवी अशोक पांडे, शिवनारायण दुबे, सूरज डिगार, रमेश सिंह, अशोक, बसुदेव, अखिलेश, विकास, हर्ष, अनुज, अजय सहित अन्य गणमान्य तथा विद्यालय एवं परिवार के सदस्य मौजूद थें।
Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे