रामनवनी त्योहार को शांतिपूर्ण माहौल मे संपन्न कराने मे जिला प्रशासन की तैयारी शुरु

सफल संपादन हेतु अधिकारियों एवं पुलिस के साथ डीसी एसपी ने किया संयुक्त बैठक।

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी 18ता॰बोकारो। रामनवमी त्योहार 30 मार्च को मनाया जाना है। त्योहार को शांतिपूर्ण माहौल मे संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन नियोजित तरीके से छोटी छोटी बिंदुओं पर मंथन कर रहा है। इसी को ध्यान मे रख आज  उपायुक्त कुलदीप चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक चन्दन कुमार झा ने संयुक्त रूप से जिला के अधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी तथा सभी थाना प्रभारी के साथ न्याय सदन के सभागार में अहम बैठक की। शांति समिति की प्रथम बैठक पूर्व मे संपन्न त्योहारों पर हुई कुछ छिटपुट घटनाओं पर प्रकाश डाला गया। चुंकि बोकारो जिला मे सभी त्योहार सौहार्दपूर्ण वातावरण मे संपन्न हुआ है फिर भी कोई चुक न हो इसको लेकर जिला प्रशासन सभी पहलुओं पर कार्य कर रहा है। चास अनुमंडल अंतर्गत कुल 78 अखाड़ों द्वारा जुलुस निकाला जायेगा जिसमे 36 लाइसेंसी तथा 42 गैर लाइसेंसी है वहीं बेरमो अनुमंडल अंतर्गत 236 अखाड़ों द्वारा जुलुस निकाला जायेगा। सभी जुलुस पर सीसीटीवी एवं ड्रोन से निगरानी किया जायेगा। साथ ही सभी जुलुस का वीडियोग्राफ़ी भी किया जायेगा। सभी अखाड़ों द्वारा निकाला जा रहा जुलुस निर्धारित रूट से ही निकलेगा। जुलुस का मार्ग नहीं बदलेगा। चुंकि रमजान त्योहार इन्ही समयों मे शुरु हो रहा है जिसे ध्यान मे रखते हुए जुलुस पर विशेष निगरानी रहेगी। संवेदनशील, अतिसंवेदनशील इलाकों पर विशेष गश्ती रहेगी। ताकि हमेशा की भांति भाईचारे के साथ रामनवमी त्योहार संपन्न हो। सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रहेगी। सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले या असामाजिक तत्वों को बख्शा नहीं जायेगा। जिला नियंत्रण कक्ष से सोशल मीडिया पर पैनी नजर रहेगी। जिला सोशल मीडिया टीम जिला नियंत्रण कक्ष से विभिन्न व्हाट्सएप्प ग्रुप, फेसबुक पर देखते रहेंगे की कोई भड़काऊ मैसेज या सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने जैसा पोस्ट संचारित तो नहीं हो रहा। सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों पर नियमसंगत कर्रवाई की जाएगी। निदेश दिया गया की थाना स्तर पर शांति समिति की बैठक कर आगामी 25 मार्च को निर्धारित शांति समिति की बैठक मे प्रतिवेदन समर्पित करेंगे। बैठक मे समाजसेवी, बुद्धिजीवी, धर्मावलम्बी को भी बुला लें तथा उन्हे आवश्यक दिशा निदेश दे दें। उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने कहा की भीड़-भाड़ इलाकों मे विशेष चौकसी रखें। विधि व्यवस्था की दृष्टिकोण से रामनवमी महत्वपूर्ण त्योहार है। चुंकि बोकारो मे सभी त्योहार जिस प्रकार अबतक भाईचारे के साथ मनाया गया है जिला वासी पुनः अपनी भाईचारे की भावना से रामनवमी त्योहार भी मनाएंगे ऐसा विश्वास है। उपायुक्त ने यह भी कहा की सोशल मीडिया, छोटी छोटी बिंदुओं पर हम पैनी नजर रखे हुए है। कोई चुक न हो इसके लिए प्रयाप्त संख्या मे मजिस्ट्रेट एवं सुरक्षा बलों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। आपदा प्रबंधन के तहत NDRF की टीम की तैनाती रहेगी। सभी कंट्रोल रूम के समीप एम्बुलेंस एवं मेडिकल टीम की उपस्थिति रहेगी। पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार झा ने कहा की जुलुस का मार्ग क्लियर रखें। निर्धारित रूट से ही जुलुस निकलेंगे। संवेदनशील इलाके को चिन्हित कर विशेष गश्ती रखेंगे। 107 के तहत पूर्व आवश्यक कर्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे। मॉक ड्रील भी किया जायेगा। पेट्रोलिंग दुरुस्त रखेंगे। डी जे वालों एवं अखाड़ों से लिखित मे ले लें की कोई भी भड़काऊ गाने नही बजाए। साथ ही जुलुस मार्ग का सफाई संबंधित अखाड़ों द्वारा किया जायेगा। जुलुस के अंदर दो पहिया वाहनों का परिचालन पर पूर्णतः रोक रहेगी। जगह जगह पर आवश्यकतानुसार मिनी कंट्रोल रूम बनाया जायेगा जबकि बैरिकेटिंग किये जाने का निदेश भी दिया गया है। बैठक मे उप विकास आयुक्त श्रीमती कीर्ती श्री अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह, अपर समाहर्त्ता सादात अनवर, एसडीओ चास  दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, एसडीओ बेरमो अनंत कुमार, उपायुक्त के विशेष कार्य पदाधिकारी बिवेक सुमन, डीपीआरओ राहुल कुमार भारती, दोनों अनुमंडल पुलिस उपाधीक्षक, सभी सीओ व सभी बीडीओ, सभी डीएसपी समेत अन्य पदाधिकारी व थाना प्रभारी मौजूद रहे।

दिव्यांग युगल प्रेमी ने वीडियो ऑफिस में रचाई शादी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *