शादी समारोह में पिस्टल लहराते का वीडियो हुआ वायरल

मीडिया हाउस न्यूज़ एजेंसी 1ता.बैरगनिया(सीतामढ़ी)। शादी समारोह के मौके पर एक युवक द्वारा हाथ में तमंचे लेकर डीजे पर झूमने का वीडियो वायरल हो रहा है। इन दिनों शादी समारोह या खुशी के अन्य मौके पर हथियार लेकर डांस करना फैशन बनता जा रहा है। पुलिस इस गैरकानूनी हरकत पर रोक लगाने को लेकर अपनी कार्रवाई करती रही है, वही जिले में आए दिन अवैध हथियार रखने वाले बदमाशों की गिरफ्तारी भी हो रही है। बावजूद अवैध हथियारों का प्रदर्शन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। बताते चलें कि बैरगनिया थाना क्षेत्र में 27 फरवरी की रात करीब आधा दर्जन वर-वधु का विवाह संपन्न हुआ। परंतु किसी एक शादी समारोह का वायरल वीडियो में खुलेआम असलाहा का लहराते हुए दिखाया गया है। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो 27 फरवरी की रात की है जो शादी समारोह में नीले रंग का सूट पहने एक नवयुवक अपने साथियों के साथ डीजे पर डांस करते हुए अपने कमर से पिस्टल निकालता है और फिर वह नवयुवक अपने एक साथी के कंधे पर चढ़कर खुलेआम हाथ में पिस्टल लेकर लहराते हुए दोस्तों के साथ डीजे पर बज रहे भोजपुरी गाने पर झूम रहा है। हालांकि इस वीडियो की पुष्टि ईटीवी नेशनल नहीं करता है। मामले को लेकर पुलिस छानबीन तो कर रही है।








